{"_id":"670ad7ee7556a0aecc0d3916","slug":"more-than-2500-applications-received-under-scholarship-scheme-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210457-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्रवृत्ति योजना के तहत आए 2500 से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्रवृत्ति योजना के तहत आए 2500 से ज्यादा आवेदन
Sun, 13 Oct 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय साधन सहयोग्य छात्रवृति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 2024-25 का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए 2500 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। सरकारी स्कूलों के कक्षा 8वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसमें चयनित होने पर संबंधित विद्यार्थी को 4 साल तक प्रतिमाह 1 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष की परीक्षा में 160 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिन्हें प्रतिमाह विभाग की ओर से 1000 रुपये की राशि दी जा रही है। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की पाठ्य सामग्री खरीदने में मदद कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना की लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला मानसिक योग्यता परीक्षण (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) व दूसरा बौद्धिक योग्यता परीक्षण (स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट) शामिल हैं। मानसिक योग्यता टेस्ट में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता (तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण) को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बौद्धिक योग्यता टेस्ट में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 25 विज्ञान, 20 गणित व 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए कोई पाठ्यक्रम नहीं है, कक्षा 8वीं की पुस्तकों से ही प्रश्न आएंगे।