फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 100 solar lights installed four years ago in Kosli are faulty

Rohtak News: कोसली में 4 वर्ष पहले लगी 100 से अधिक सोलर लाइट खराब

Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
More than 100 solar lights installed four years ago in Kosli are faulty
फोटो : 08रेवाड़ी। कोसली कस्बे में लगी सोलर लाइट। संवाद
जगदीश यादव
विज्ञापन


कोसली। कस्बे में करीब 4 वर्ष पहले लगाई गई 100 से अधिक सोलर लाइट खराब हो गई है। इसके चलते देर शाम से अंधेरा छा जाता है। ऐसे में आवागमन में दिक्कत तो होती ही है, चोरी की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है।
भाकली बी ग्राम पंचायत की ओर से कोसली कस्बे के विभिन्न मोहल्लों की गलियों में 100 से अधिक सोलर लाइट लगाई गई थी। प्रत्येक लाइट पर 8 हजार रुपये का खर्चा आया था, लेकिन कुछ समय बाद धीरे-धीरे लाइट खराब होनी शुरू हो गई। स्थिति यह है कि कस्बे में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। ग्राम पंचायत की ओर से लाइट को ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद समस्या बनी हुई है। पिछले 6 माह के दौरान कस्बा में 15 से अधिक दुकानों और घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन


अधिकारियों ने समय पर नहीं दिया ध्यान

लोगों ने बताया कि एडीसी कार्यालय के मार्फत सोलर लाइट लगाई गई थी। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी उनकी ही थी, लेकिन कुछ समय बाद ही लाइट खराब होनी शुरू हो गई थी। संबंधित अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय-समय पर लाइट की मरम्मत की गई होती तो समस्या नहीं होती। लाइट खराब होने से रात के अंधेरे में लोगों को आवागमन करने में परेेशानी होती है। अंधेरा होने से सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

वर्जन:

चुनाव की वजह से समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब सोलर लाइट दुरुस्त कराई जाएगी।-विजय यादव, एसडीएम, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed