फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 10 youths were caught with illegal weapons in a month

Rohtak News: अवैध हथियार के साथ एक महीने में 10 से अधिक युवक दबोचे

Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
More than 10 youths were caught with illegal weapons in a month
रोहतक। जिले में बदमाश बेखौफ होकर अवैध हथियार से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस आए दिन उनको पकड़ भी रही है मगर अवैध हथियार मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। आखिरकार जिले में इतने अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं। एक महीने में पुलिस 10 से अधिक बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पकड़ चुकी है पर एक भी सप्लायर नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर हथियार सप्लायरों के बारे में पूछ रही है पर खुलासा होने के बाद भी उन तक नहीं पहुंच पा रही है। इस वजह से सप्लायर लगातार बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

अगस्त में हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी
01 अगस्त को आईएमटी थाना पुलिस ने चरखी दादरी निवासी अमन को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।

03 अगस्त को आईएमटी थाना पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव रिंढ़ाना निवासी रौनक को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
06 अगस्त को एवीटी स्टाफ की टीम ने बखेता निवासी विनय उर्फ बुला को देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

10 अगस्त को सदर थाना पुलिस ने समर गोपालपुर निवासी विनय उर्फ मटरू को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।
15 अगस्त को आईएमटी थाना पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया।
पुलिस लगातार बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -वाईवीआर शशि शेखर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed