{"_id":"666cc4335285806824067f04","slug":"more-applications-received-for-ba-and-bachelor-of-computer-application-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111102-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीए और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आए ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीए और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आए ज्यादा आवेदन
Sat, 15 Jun 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी हैं। नेहरू कॉलेज में अब तक 819 आवेदन आ चुके हैं। बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए सीट से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन 25 जून तक होंगे और उसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि बीए के लिए अब तक 438 आवेदन आए हैं और कॉलेज में 480 सीट हैं। इसके अलावा बैचलर ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए अब तक 44 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार कॉमर्स के लिए अब तक 61 आवेदन आए हैं। बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए 133 आवेदन, बैचलर ऑफ लाइफ साइंस के लिए 51 और बैचलर ऑफ़ के लिए 92 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन