फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Moot court teaches the art of advocacy: Dr. Kailash

वकालत की कला सिखाते हैं मूट कोर्ट : डॉ. कैलाश

Mon, 01 May 2023 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Moot court teaches the art of advocacy: Dr. Kailash
एमडीयू में आयोजित इंट्रा मूट प्रतियोगिता में शामिल लोग । विज्ञ​प्ति
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के गुरुग्राम सेक्टर 40 स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज में इंट्रा मूट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन से की। केंद्र के निदेशक डॉ. कैलाश कुमार ने कहा कि मूट कोर्ट वकालत की कला सिखाते हैं। यह छात्रों को रचनात्मक रूप से सोचने, दृढ़ता से उत्तर देने और उनके वक्तृत्व, लेखन और प्रेरक कौशल का प्रदर्शन करने की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है। सटीकता अधिवक्ता की सच्ची पहचान है जो कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आती है। वह तथ्यों को ठीक से रखने और न्यायाधीश के सामने पेश करने में तभी सक्षम होगा, जब मामले को अच्छी तरह से समझेगा और यहां मूट कोर्ट इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य एडवोकेट अजय चौधरी ने कहा कि अभ्यास अकादमिक उत्कृष्टता से अलग है। अकेले शिक्षा में उत्कृष्टता पर्याप्त नहीं है। अधिवक्ता नूतन यादव ने कानून के छात्रों को सलाह दी कि वे न सिर्फ आलेखन और तर्क-वितर्क का कौशल विकसित करें बल्कि जांच-पड़ताल का भी कौशल विकसित करें। मूट कोर्ट के आयोजनों से छात्रों को वक्तृत्व कला और अन्य कौशल विकसित करने में मदद मिली। अधिवक्ता अनुराग ने कहा कि कानून एक ऐसा पेशा है, जहां हमें समाज में अपना योगदान देना होता है। एक कानून के छात्र के रूप में हमें पूर्णता हासिल करनी है। इस तरह के आयोजन छात्रों के लिए अपने कौशल में सुधार का अच्छा मंच है।
विज्ञापन

आयोजन में बीए. एलएलबी 5 वर्ष की छात्रा दिव्या राठौर को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता, मयंक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ म्यूटर से सम्मानित किया गया। बेस्ट मेमोरियल अवाॅर्ड नमन गुप्ता एंड टीम को दिया गया। मोहित नागपाल, साक्षी, नीलम ने अपनी दलीलों से ज्यूरी का दिल जीता। अधिवक्ता विनोद कटारिया, निकेश राज यादव, अधिवक्ता अनुराग यादव, विक्रांत, मोहित शर्मा, नितिन वत्स, मोहन शक्ति समेत 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश के रूप में भाग लिया। डॉ. गजेंद्र चौहान ने औपचारिक धन्यवाद किया। डॉ. नरेश यादव ने कार्यक्रम का समन्वय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र नारा, डॉ. अनुपम, डॉ. विजय राठी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. सुनील देवी खरब, डॉ. रविंदर, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. राम गोपाल, डॉ. अक्षय, डॉ. अजय और अन्य शिक्षक, गुरुग्राम एवं दिल्ली कोर्ट के अधिवक्ता, विद्वान और छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed