फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monica's players are impressed by Haryanvi food and drinks

Rohtak News: हरियाणवी खान-पान के कायल हुए मणिपुर के खिलाड़ी

Wed, 03 Apr 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Monica's players are impressed by Haryanvi food and drinks
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में साई की ओर से आयोजित बॉक्सिंग के जूनियर व सब जूनियर मुकाबले में खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों को हरियाणवी भोजन खूब भा रहा है। साई की ओर से खेलने वाले ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो दूसरी बार यहां आए हैं। देश के हर कोने से खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड,असम व तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने हरियाणवी खाने की प्रशंसा की। खिलाड़ियों का कहना है कि रोजाना व्यजनों में बदलाव किया जा रहा है जो काफी स्वादिष्ट और बेहतर है। सबसे अच्छी बात है कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


खाने के मीनू में यह रहे व्यंजन
रायता
मटर पनीर
भिंडी मसाला
सलाद
तवा रोटी
पिंडी चना
प्लेन राइस
चिकन करी
सेब

मसाले वाले चने पसंद आए
जूनियर वर्ग का खिलाड़ी हूं। पहली बार यहां आए हैं। घर में दो भाइयों में सबसे छोटे हैं। खाने-पीने का शौक है। यहां का खाना हमारे खाने से काफी अलग है। खासकर यहां के मसाले वाले चने जिसे पिंडी चने कहते हैं काफी स्वादिष्ट लगे।
विज्ञापन

-ओविन, अरुणाचल प्रदेश

दूसरी बार यहां आया हूं
जूनियर वर्ग का खिलाड़ी हूं। दूसरी बार यहां आया हूं। मां-पापा दोनों को ही स्पोर्ट्स पसंद है। पिछली बार फाइनल बाउट (बॉक्सिंग मुकाबला) में एक प्वाउंट से चूक गया था। होटल स्टेडियम के बाहर ले रखा है लेकिन खाना साई का ही खाता हूं। बहुत स्वादिष्ट है। -मलहर साबले, महाराष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने की व्यवस्था भी अच्छी
सब जूनियर वर्ग की खिलाड़ी हूं। पहली बार यहां आई हूं। बहुत बड़ा स्टेडियम है। खाना लाजवाब है। रहने की व्यवस्था भी अच्छी है। हमें यहां किसी तरह की समस्या नहीं है। छह को फाइनल मुकाबले हैं, उसमें भी अच्छा करना है।
-श्वाति कश्यप, झारखंड

-दो साल से कर रही हूं मुक्केबाजी
सब जूनियर खिलाड़ी हूं। मैं भी पहली बार हरियाणा आई हूं। पिछले दो साल से साई से जुड़ी हूं। साई के कारण यहां पहुंची हूं। रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे प्रैक्टिस करती हूं। यहां चिकन करी बहुत अच्छी बनी थी।
-चंचला कुमारी, झारखंड

-यह स्वाद मिलना दूर की बात
जूनियर वर्ग का खिलाड़ी हूं। वैसे तो नॉनवेज बहुत पसंद है लेकिन यहां मैं मटर पनीर, चना मसाला, तवा रोटी नार्थ इंडियन भोजन ही खा रहा हूं। हमारे राज्य में यह व्यंजन होटल रेस्टोरेंट में भी आसानी से नहीं मिलते। यह स्वाद मिलना दूर की बात है।

-शाहीद, तमिलनाडु

--प्रतिद्वंदी भी हैं दमदार
जूनियर वर्ग में खेल रहा हूं। यहां 31 मार्च को आया हूं। अभी तक दो मुकाबले खेल चुका हूं। मुकाबले बेहतरीन हुए हैं। अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी भी बेहतरीन हैं। नॉनवेज ज्यादा पसंद है। आज मैन्यू में चिकन करी था। स्वाद लाजवाब रहा।
-प्रशांत हजारिका, असम

सब जूनियर वर्ग का खिलाड़ी हूं। अब तक दो मुकाबले खेल चुका हूं। यहां का खाना ही नहीं पानी भी खास है। सबसे अच्छी बात है कि यहां का भोजन काफी लजीज है।
-रॉबर्टसन, मणिपुर

जूनियर वर्ग की खिलाड़ी हूं। मेरे दोस्त पहले भी यहां खेलकर जा चुके हैं। यहां का एक व्यंजन चूरमा है। बीते दिन खाया। बहुत स्वादिष्ट था। गेम में भी कुछ अच्छा हो जाए तो कोच भी प्रसन्न हो जाएंगे।

-किरण, मणिपुर

जूनियर वर्ग की खिलाड़ी हूं। दूसरी बार यहां खेलने का मौका मिला है। पिछली बार कम प्वाउंट की वजह से फाइनल क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इस बार जीत की उम्मीद है। पहली बार से खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था है। हम सभी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं।
-राखी, मणिपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed