फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Money rained on Dhanteras... business worth Rs 70 crore

Rohtak News: धनतेरस पर बरसा धन... 70 करोड़ का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 30 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Money rained on Dhanteras... business worth Rs 70 crore
बहादुरगढ़। धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तो जबर्दस्त बूम रहा। शहर में 70 कार और 135 दुपिया वाहनों की बिक्री हुई। सराफा बाजार पर भी लक्ष्मी जी मेहरबान रही। बर्तन बाजार में आधी रात तक ग्राहकों की भीड़ रही और करोड़ों के बर्तन खरीदे गए। व्यापारियों के अनुसार धनतेरस पर बहादुरगढ़ में 70 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। अच्छे कारोबार से व्यापारी भी खुश नजर आए।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन खरीदा शुभ माना जाता है। इसलिए बाजार में देर रात तक भीड़ रही। लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे थे।महिलाएं घर के लिए उपयाेगी बर्तन खरीद रही थी।सराफा की दुकानों पर भी भारी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। परंपरा के अनुसार धरतेरस पर लक्ष्मी के आगमन को लेकर नए बर्तन व नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। धन की देवी लक्ष्मी माता धातु सोना, चांदी, पीतल व कांस्य व अन्य वस्तुओं की खरीददारी करने का शुभ संदेश इस दिन देती है। बर्तनों और सराफा की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ कहीं ज्यादा रही।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित जैन बर्तन भंडार की दुकान के मालिक सुधीर जैन ने बताया कि ग्राहक ज्यादातर पीतल व कांस्य के बर्तनों को अहमियत दे रहे हैं। इसके अलावा बड़े बर्तनों की खरीददारी ज्यादा हो रही है। दिवाली पर रोशनी के लिए भिन्न तरह की मोमबतियां भी हर वैरायटी में उपलब्ध हैं। दीवाली को लेकर लोग अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार जमकर खरीददारी कर रहे हैं। इसके बाद विश्वकर्मा दिवस व भाई-बहन के प्रेम का पवित्र त्यौहार भैया दूज मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन पहले बुक करा दिए थे वाहन
दुपहिया वाहन के शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि शहर में अलग-अलग शोरूम से 135 दुपहिया वाहनों की डिलिवरी लोगों द्वारा ली गई। बाजार में महंगाई का कोई असर नजर नहीं आया। एमआइई स्थित कार शोरूम के मैनेजर देवेंद्र ने बताया कि धनतेरस पर लोगों द्वारा बुक कराई गई गाड़ियों की डिलिवरी ली गई। उनके यहां से लोगों ने 22 वाहनों की डिलिवरी ली और 13 नए वाहन खरीदे गए।




खूब बिके चांदी के सिक्के : जगदीश

मेन बाजार स्थित जेके ज्वेलर्स के संचालक जगदीश एलाबादी ने बताया कि धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खूब खरीदी गई। बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। पर्व पर अच्छा कारोबार हुआ। उम्मीद है कि दीवाली पर भी लोग इसी तरह खरीदारी करेंगे। लोगों की आस्था पर महंगाई पर भारी रही।
बहादुरगढ़ में धनतेरस पर कारोबार

सराफा बाजार 20 करोड़
ऑटोमोबाइल 15 करोड़
बर्तन : 15 करोड़
दुपहिया : 8 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक : 5 करोड़
कपड़ा रेडीमेड 2.50 करोड़
गिफ्ट पैक : 1 करोड़
ड्राई फ्रूट्स : 50 लाख

मोबाइल : 1 करोड़
मिठाई : 2 करोड़






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed