फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mokhara Tapa Pradhan's nephew going for birthday cake hit by tanker driver, dies

जन्मदिन का केक लेने जा रहे मोखरा तपा प्रधान के भतीजे को टैंकर चालक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mokhara Tapa Pradhan's nephew going for birthday cake hit by tanker driver, dies
मृतक सचिन। - फोटो : RohtakCity
अपने जन्मदिन पर दोस्त के साथ केक लेने जा रहे 17 साल के मोखरा तपा प्रधान के भतीजे को टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक स्पोर्ट्स के आधार पर तीन साल पहले से आर्मी की किश्ती टीम में भर्ती हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी टैंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि वह मोखरा का रहने वाला है। वह शिव शंकर व्यायामशाला मदीना में अभ्यास करता है। उसने बताया कि उसका दोस्त सचिन (17) निवासी मोखरा खास था। जिसका 21 नवंबर को जन्मदिन था। इसके लिए अकादमी पर ही केक काटने की प्लानिंग की गई। इसी प्लानिंग के चलते शनिवार को दीपक व सचिन बाइक पर सवार होकर केक व अन्य सामान लेने गए। जब वे सामान लेकर मदीना से हाईवे पर चढ़कर रोड पारकर डिवाइडर के पास पहुंचे, इसी दौरान मदीना टोल की ओर से एक तेज रफ्तार टैंकर चालक आया और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर सचिन व बाइक को लगी। जिससे दोनों ही सड़क पर गिर गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से सचिन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

19 साल का बड़ा भाई भी आर्मी में
परिजनों ने बताया कि 17 साल का सचिन तीन साल पहले आर्मी में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुआ था। वह मोखरा के तपा प्रधान रामकिशन का भतीजा था। सचिन का बड़ा भाई 19 साल का साहिल भी स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी की किश्ती टीम में है। कोरोना काल में सचिन घर आया था। यहां आने के बाद से वह व्यायामशाला में प्रतिदिन प्रैक्टिस करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed