फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mokhara's Ritika won the gold medal in the World Cadet Wrestling Championship

विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में मोखरा की रितिका ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 30 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mokhara's Ritika won the gold medal in the World Cadet Wrestling Championship
विश्व कैडेट्स कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रितिका। विज्ञप्ति - फोटो : RohtakCity
इटली में आयोजित अंडर-17 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में शुक्रवार को मोखरा गांव की बेटी रितिका ने स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को हुए 43 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में रितिका ने यूएसए की खिलाड़ी पास्टोरिजा को 9-0 के स्कोर से बाइ फॉल हराया। रितिका वर्तमान में छोटूराम स्टेडियम में कोच मंदीप से कुश्ती के गुर सीख रही हैं।
विज्ञापन

कोच मंदीप ने बताया कि रितिका दो साल से छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। उम्मीद के अनुसार रितिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ी को बाइ फॉल से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। विश्व चैंपियनशिप के सभी मैचों में रितिका ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला। वहीं रितिका इसी वर्ष होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स के ट्रायल में भी भाग लेंगी। रितिका के ताऊ नरेंद्र ने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। रितिका का सपना है कि वह 2028 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

ताऊ ने बनाया रितिका को पहलवान
रितिका के ताऊ नरेंद्र उर्फ ढीलू पहलवान ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के शिव मंदिर में वह रितिका को अपने साथ ले गए। वहां अखाड़े में लड़कियां कुश्ती का अभ्यास कर रही थीं। उनको देखकर रितिका ने कहा कि ताऊ मैं भी कुश्ती खेलूंगी। ढीलू पहलवान ने बताया कि उसके बाद वह रोजाना रितिका को अखाड़े में लेकर जाने लगे। रितिका को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा तो रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास के लिए लेकर आए। उसके बाद वह रोजाना रितिका को गांव मोखरा से सुबह व शाम दोनों समय अभ्यास के लिए अखाड़े में लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वर्ष एशियन चैंपियनशिप में भी जीता था स्वर्ण पदक
कोच मंदीप ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप समेत रितिका ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। किर्गिस्तान में आयोजित हुई सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रितिका ने स्वर्ण पदक जीता था। इस वर्ष वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। वहीं रितिका वर्ष के अंत में होने वाले यूथ ओलंपिक की ट्रायल में भाग लेगी।

पिता किसान और मां हैं गृहिणी
ताऊ नरेंद्र ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। वे पहले कुश्ती लड़ते थे। रितिका के पिता मंजीत उर्फ नान्हा किसान हैं। दोनों भाइयों के पास कुल 6 एकड़ जमीन है। रितिका की मां शारदा गृहिणी हैं। ताऊ का बेटा रवि भी कुश्ती में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीत चुका है। रितिका की बड़ी बहन रितु बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटा भाई अभिषेक आठवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed