फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mokhara khas: genral women win sc reserved seat

मोखरा खास में पहली बार एससी सीट और उसे भी सवर्ण बहू ने कब्जाया

Mon, 18 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
mokhara khas: genral women win sc reserved seat
दबंगों के लिए पहचाने जाने वाला गांव मोखरा। गांव की मोखरा खास पंचायत में
विज्ञापन
इस बार खास तरह का चुनाव लड़ा गया। अलग पंचायत बनने के बाद यहां पहली बार सरपंची का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ, लेकिन चौधर एससी बिरादरी से फिर भी कोसों दूर रही।

यहां एससी सीट पर एक सवर्ण परिवार ने अपनी बहू को उतार दिया। झांसी से ब्याहकर लाई गई बहू लक्ष्मी ने यूपी में अपने पिता की जाति के आधार पर सरपंची की जंग लड़ी। गांव ने भी बहू का पूरा साथ दिया और लक्ष्मी पुरुष प्रत्याशियों को पटकनी देते हुए सरपंच बन गई।

बता दें कि इसी तरह गद्दी खेड़ी गांव में सवर्ण परिवार ने एससी सीट पर अपनी बहू उतारी थी और वो जीत गई थी। हालांकि भालौठ में मतदाताओं ने दूसरे राज्य से लाई गई बहू को नकार दिया।

4000 वोटों वाले मोखरा खास में एससी वर्ग से 5 पुुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए थे तो एक महिला।  दरअसल जाट बिरादरी का सोमवीर कई साल पहले झांसी से एससी वर्ग की लक्ष्मी देवी को ब्याहकर लाया था। मौका मिलते ही सोमवीर ने चाल चल दी और सरपंची हथिया ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed