{"_id":"659da94dc8a612a087092867","slug":"modi-governments-guaranteed-car-is-proving-beneficial-for-eligible-people-rohtak-news-c-17-roh1020-334145-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी
Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मंगलवार को घुसकानी, जिंदराण, भैणी महाराजपुर एवं भैणी भैरों में स्वागत किया गया। अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को मौके पर विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का लाभ दिया गया। इन चारों गांवों में 1411 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना के 4745 लाभार्थियों में से अब तक 134 लाभर्थियों ने 40.60 लाख रुपये की धन राशि के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया है। इन गांवों में अब तक 104 पेंशन बनाई जा चुकी है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी पात्रों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रही है। संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा वंचित पात्र व्यक्तियों का योजनाओं का मौके पर लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा लोगों के घर द्वार पर सुविधाएं प्रदान की जा रही है ताकि लोगों को योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।
जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। सभी नागरिक विकसित भारत का संकल्प लेकर देश को विकसित बनाने में पूर्ण योगदान दें। डॉ. दिनेश घिलौड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत सतीश दास, चेयरमैन सुनील उर्फ भोलू, नवनीत राठी चेयरमैन, सोनू दलाल, महासिंह दलाल, मीडिया प्रभारी सोनू, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र धनखड़, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार, जस्सू, अमित रांगी, रोहताश आदि उपस्थित रहे।