{"_id":"65d03e119a3704412a09a27d","slug":"modi-also-targeted-hooda-father-and-son-on-pretext-of-familyism-in-haryana-attacked-weakness-of-congress-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: परिवारवाद के बहाने हुड्डा पिता-पुत्र पर भी मोदी ने निशाना साधा, कांग्रेस की कमजोरी पर की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: परिवारवाद के बहाने हुड्डा पिता-पुत्र पर भी मोदी ने निशाना साधा, कांग्रेस की कमजोरी पर की चोट
Sat, 17 Feb 2024 10:33 AM IST
नवीन दलाल
ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा)
ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:33 AM IST
सार
कांग्रेस पर हमलावर हुए मोदी ने कहा कि आज पार्टी के पुराने नेता एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के मामले में भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को झूठा करार दिया। इसी झूठ की वजह से कांग्रेस को जनता ने नकार दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 35 मिनट के संबोधन में करीब 17 मिनट कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने बिना नाम लिए प्रदेश में विपक्ष की सियासत की धुरी माने जाने वाले हुड्डा परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हरियाणा के इतिहास में सबसे दयनीय हालत हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशक तक जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से रोड़े अटकाए थे। वन रैंक वन पेंशन के मामले में भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को झूठा करार दिया। इसी झूठ की वजह से कांग्रेस को जनता ने नकार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड देश की आधे से अधिक आबादी को दशकों तक छोटी-छोटी जरूरतों से दूर रखने और तरसाने का है। सिर्फ एक परिवार के हित को देश और देशवासियों के हित से ऊपर रखने का है। इतिहास के सबसे बड़े घोटाले, आतंकवाद, अलगाववाद को बढ़ावा देने का है। कांग्रेस जितना साजिश करती है, जनता उतना ही आशीर्वाद देकर मोदी को मजबूत करती है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पास कार्यकर्ता भी नहीं बचे, हिमाचल प्रदेश में वेतन-पेंशन के लाले
कांग्रेस पर हमलावर हुए मोदी ने कहा कि आज पार्टी के पुराने नेता एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं। हालत यह है कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां उनकी सरकार है वहां शासन भी नहीं संभल रहा है। हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां वेतन-पेंशन देने में मुश्किल आ रही है। कर्नाटक में विकास में कठिनाई आ रही है। 2014 से पहले रेल के विकास के लिए हरियाणा को हर वर्ष औसत 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था। इस वर्ष रेलवे के लिए करीब 3000 करोड़ का बजट रखा गया है। कहां कांग्रेस का 300 करोड़ और कहां हमारा 3000 करोड़।
विज्ञापन