फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mock drill will be held after 4 pm, be prepared to face blackout

Rohtak News: शाम 4 बजे के बाद हाोगी मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट का सामना करने के लिए रहें तैयार

Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mock drill will be held after 4 pm, be prepared to face blackout
रोहतक। पाकिस्तान से तनाव के बीच नागरिक सुरक्षा के लिए बुधवार को शाम 4 बजे के बाद मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके लिए गाइडलाइन व जरूरी निर्देश भी बुधवार को ही दिए जाएंगे। इस संबंध में सुबह अधिकारियों की बैठक होगी। यहीं अगली रणनीति तय होगी। इसके अलावा, ब्लैकआउट की भी संभावना है। ऐसे में शाम को बिजली गुल रहने से परेशानी हो सकती है। माॅक ड्रिल छोटूराम स्टेडियम में होने की संभावना है।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के जरिए बुधवार को एयर स्ट्राइक से होने वाले खतरे या नुकसान से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इस अभ्यास में प्रशासनिक अमले के अलावा पुलिस, दमकल व आपदा प्रबंधन की टीमें भी शामिल रहेंगी। टीम के सदस्य आपात स्थिति में जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन की मदद करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार सुबह मुख्य सचिव अधिकारियों की बैठक लेंगे व मॉक ड्रिल में की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराएंगे। इसके बाद प्रशासन जिला स्तर पर मॉक ड्रिल कर आपात स्थिति में राहत पहुंचाने का काम करेगा। इसकी शुरुआत सायरन बजने से होगी। शहर के विभिन्न हिस्सों में सभी सायरन एक साथ बजेंगे। इससे पहले, अस्पतालों में बिस्तर व अन्य जरूरी सामान का आंकड़ा जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मॉक ड्रिल के संबंध में सुबह मुख्य सचिव ऑनलाइन बैठक लेंगे। बैठक में ही मॉक ड्रिल के संबंध में निर्देश जारी होंगे। इसमें मॉक ड्रिल का स्थान व अन्य जरूरी बातें शामिल हैं। इसके बाद शाम 4 बजे के बाद मॉक ड्रिल की जाएगी।

- कनब लाकड़ा, जिला राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed