फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile snatched from girl in dairy locality

युवती से डेयरी मोहल्ले में मोबाइल छीना

Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched from girl in dairy locality
रोहतक। शहर के किला रोड बाजार में कपड़े के शोरूम पर नौकरी करने वाली युवती का बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल छीनकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी नीतू ने दी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में घर से पहले भारत किराना स्टोर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और मोबाइल छीनकर ले गए। उसने शोर मचाया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके। बता दें कि पुराने शहर में एक माह में झपटमारी की तीसरी वारदात है। इससे पहले सिविल अस्पताल की कंप्यूटर ऑपरेटर पुराने बस स्टैंड से माता दरवाजा की तरफ जा रही है। बाइक सवार झपटा मारकर बैग छीनकर ले गए। इससे पहले माता दरवाजे के पास चलती स्कूटी पर एक युवक का मोबाइल छीना था, जो पीजीआई से घर बालकनाथ कॉलोनी में लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed