फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile shops will also be seized, the corporation cut the challans of three

Rohtak News: चलती-फिरती दुकानें भी होंगी जब्त, निगम ने काटे तीन के काटे चालान

Thu, 18 May 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mobile shops will also be seized, the corporation cut the challans of three
रोहतक। नगर निगम अब चलती-फिरती दुकानों को भी जब्त करेगा। बुधवार निगम की टीम ने कैनाल रेस्ट हाउस, आंबेडकर चौक, भिवानी स्टैंड, मेडिकल मोड़ व डी पार्क पर कार्रवाई की। न केवल सामान जब्त किया, बल्कि वाहन में बदलाव करके दुकान में परिवर्तित करने वाले तीन लोगों के 1500 रुपये के चालान काटे। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि अतिक्रमण करने व गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर निगम की टीम अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव की अध्यक्षता में कैनाल रेस्ट हाउस चौक, भिवानी स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ व आंबेदकर चौक पर पहुंची। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की सीढि़यां, बोर्ड, तख्त, तिरपाल, कुर्सियां व मेज जब्त की। आयुक्त ने बताया कि जांच के पाया गया है कि कुछ दुकानदार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण कर रहे हैं। वाहनों में बदलाव करके उनको चलती-फिरती दुकानों में बदल लिया है। साथ ही मुख्य मार्गों पर खड़ा करके व्यावसायिक गतिविधि की जा रही हैं। ऐसे लोगों को न केवल चेतावनी दी गई, बल्कि तीन लोगों का डेढ़ हजार रुपये का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

मलबा डालने वालों के काटे जाएं चालान
उधर, निगम आयुक्त ने अपने कार्यालय में बुधवार को सफाई व बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों की बैठक ली। हिदायत दी कि एक सप्ताह के अंदर टूटे मकानों का मलबा डालने वालों के चालान किए जाएं। मलबा डालने वालों वाहनों का ब्यौरा दर्ज किया जाए। ऐसे में खुले में गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे जाएं। क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 को लेकर कभी भी टीम रोहतक आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कर्मियों का स्वास्थ्य जांचा
वहीं, नगर निगम कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया, जिसमें 132 कर्मचारियों की जांच की गई। कैंप में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने नाक, कान, गले, हड्डी, पेट, आंत, लिवर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर व ईसीजी की जांच की। मौके पर नगर निगम कर्मियों के प्रधान संजय बिड़लान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed