फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile phone and cash snatched from Kewalganj's girl in Babra locality

Rohtak News: बाबरा मोहल्ले में केवलगंज की युवती से छीना मोबाइल फोन व नकदी

Sat, 22 Apr 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone and cash snatched from Kewalganj's girl in Babra locality
रोहतक। शहर के बाबरा मोहल्ले में बाइक सवार दो युवक केवलगंज की युवती खुशबू चावला का मोबाइल फोन व 500 रुपये की नकदी छीनकर ले गए। वारदात शुक्रवार शाम 7 बजकर 40 मिनट अंजाम दी गई। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक केवलगंज निवासी खुशबू चावला ने दी शिकायत में बताया कि वह सांपला स्थित कंपनी में एचआर के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार को ड्यूटी के बाद बस से रोहतक पहुंची। बस स्टैंड से ऑटो में माता दरवाजा चौक पर आई। ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रही थी। जब बाबरा मोहल्ले में पनवाड़ी की दुकान से थोड़ा पहले पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल फोन के कवर में 500 रुपये की नकदी थी। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार युवक कैद हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। झपटमार आसपास के एरिया के हो सकते हैं। जल्द कामयाबी मिलने की उम्मीद है। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

एसपी दे चुके हैं हिदायत, घटनास्थल चिंहित किए जाएं
एसपी हिमांशु गर्ग ने वीरवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने का दौरा किया था। हिदायत दी थी कि पुलिस उन एरिया को चिंहित करे, जहां झपटमारी की वारदात हो रही हैं। एसपी के दौरे के अगले दिन ही झपटमारों ने वारदात अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed