फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MLR system of trauma center back on track

Rohtak News: पटरी पर लौटी ट्रामा सेंटर की एमएलआर व्यवस्था

Fri, 04 Aug 2023 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLR system of trauma center back on track
रोहतक।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में पिछले दो दिन से मरीजों की एमएलआर (मेडिको लीगल रिपोर्ट) को लेकर बना विवाद समाप्त हो गया है। संस्थान के पीजी फिर से ट्रामा सेंटर में ड्यूटी करने व एमएलआर काटने के लिए तैयार हो गए हैं। साथ ही ड्यूटी रोस्टर भी सुचारू कर दिया गया है। ऐसे में ट्रामा सेंटर की व्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई है।
बता दें कि पीजीआईएमएस में दो दिन से एमएलआर नहीं काट रही थी। इससे लोग काफी परेशान थे। फोरेंसिक विभाग को दिया गया 31 जुलाई तक का समय पूरा होने व पीजी का ट्रामा ड्यूटी से परहेज मुश्किल बढ़ा रहा था। इस संबंध में बुधवार दोपहर बाद कुलपति ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें व्यवस्था बनाने के लिए कहा था। साथ ही फोरेसिंक विभाग को दोबारा व्यवस्था संभलवाते हुए काम शुरू करने की अपील की गई थी। इसके चलते डीएमएस ने वीरवार को ट्रामा सेंटर में फोरेंसिक विभाग के पीजी फिर तैनात कर दिया है। इससे पहले उन्हें विद्यार्थियों की काफी मान-मनौवल करनी पड़ी। बाद में वे संस्थान व मरीज हित में काम करने के लिए तैयार हो गए। ऐसे में अब फिर से एमएलआर काटने की व्यवस्था सुचारू बन गई है।
विज्ञापन



संस्थान में ट्रामा सेंटर की ड्यूटी और एमएलआर संबंधी समस्या का समाधान हो गया है। यहां काम सुचारू रूप से हो रहा है। पीजी काम पर आ गए हैं। ड्यूटी रोस्टर पर भी बन गया है। इसे लागू कर दिया गया है। मरीजों को किसी तरह की परेशनी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुंदन मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed