फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA balraj kundu say i will continue foght against corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हार गया, तो अपने बच्चों के नाम के पीछे खट्टर लगा दूंगाः बलराज कुंडू

Mon, 16 Mar 2020 11:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो अनिल कुमार, रोहतक
अनिल कुमार, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
MLA balraj kundu say i will continue foght against corruption
विधायक बलराज कुंडू - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक जिले की महम विधानसभा से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा है कि वह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जिस दिन लगा कि हार जाएंगे तो अपने बच्चों के नाम के पीछे खट्टर लगा देंगे। कुंडू रविवार को अपने फार्म हाउस पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कुंडू ने कहा कि कोई भी समुदाय गलत नहीं होता, कुछ लोग हर जगह गलत होते हैं। कुछ लोगों ने ठगी की है, अपने स्वार्थ के लिए जातिवाद का जहर बोया है। मैंने गांव में रैली के लिए न्योता देते समय ग्रामीणों से केवल यह कहा था कि, अगर काम करवाने हैं तो गोत्र दूसरी जाति के रखने होंगे। मैंने अपने बच्चों का गोत्र पंजाबी समुदाय पर रखने को कहा है तो क्या गलत है। मेरे साथ हरियाणा की जनता है, मैं लड़ाई लड़ता रहूंगा। अगर लगा कि हार जाऊंगा तो बच्चों के नाम के पीछे खट्टर लगा दूंगा, ग्रोवर नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम ईमानदारी का दावा करते हैं तो भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश क्यों हो रही है। इतने सबूत देने के बाद भी सीएम ने भ्रष्टाचार के आरोप से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को विधानसभा में क्लीन चिट दे दी। कुंडू ने कहा कि मुख्य सचिव से लेकर सरकार में प्रमुख पदों पर जो अफसर हैं, उनकी जाति देख लीजिए। क्या आईएएस लॉबी में सिर्फ एक ही समुदाय के अधिकारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के भ्रष्टाचार और जातिवाद के पीछे सीएम का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी भी हैं जो 40 करोड़ का काम कोटेशन पर करवा रहे हैं। 150 करोड़ की बोगस पेमेंट का मामला नोटिस में आया है, जिसे सबूतों सहित जल्द उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने सिर्फ सात गांवों में स्पेशल गिरदावरी करने का आदेश दिया है, इसमें महम हलके का एक भी गांव नहीं है, जबकि, सारे हलके में बारिश ने तबाही मचाई है।

दीपेंद्र हुड्डा को मेरे समर्थन की जरूरत नहीं, मैंने उनको बधाई तक दे दी

राज्यसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा को समर्थन देने की बात से कुंडू ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र पहले से ही जीते हुए हैं, वे उन्हें बधाई दे चुके हैं। कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने दीपेंद्र को समर्थन देने का बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारी बड़ा खेल बन गई है। एक ठेकेदार बेरोजगार युवाओं का शोषण करता है। दूसरा आता है तो उनको बाहर का रास्ता दिखा देता है।

सीएम भीड़ में घूम रहे, मेरी रैली रद्द
बलराज कुंडू ने कहा कि सीएम कोरोना पर संदेश दे रहे हैं, लेकिन शनिवार को करनाल में ऊंट पर बीस हजार लोगों की भीड़ में घूम रहे थे, जबकि हमारी रैली पर प्रतिबंध लगा दिया। 22 मार्च की राज्यस्तरीय रैली की तैयारियां जोरों पर थीं। 50 प्रतिशत हलके कवर हो गए थे।

सरकार को अंदेशा था कि यह रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि बलराज कुंडू भ्रष्टाचार के खिलाफ चिनगारी बन चुका है, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। इसलिए रैली स्थगित कर दी गई है। कोरोना को लेकर जैसे परिस्थितियां बनीं उनके मुताबिक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

कुंडू की कथित टिप्पणी से पंजाबी समुदाय की नाराजगी जारी

हरियाणा उद्योग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया की अध्यक्षता में सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में संगठन की रविवार को बैठक हुई। बैठक में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की पंजाबी समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की गई।

भाटिया ने कहा कि कुंडू अपनी संवैधानिक मर्यादा को भूलकर समाज में जातपात का जहर घोल रहे हैं। व्यापार मंडल की ओर से देश के गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज व राज्यपाल को इस संदर्भ में पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

आखिर विधायक की इस तरह के बयान देने के पीछे की मंशा क्या है। उन्होंने महम विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की। बैठक में नंद कपूर, आशु खुराना, प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, जिला प्रधान सोम मलिक, शहरी प्रधान सूरज रसवंत, जोगेंद्र सैनी, संदीप बख्शी, अनिल आजाद, सुंदर नागपाल, रमेश भाटिया, रामजीदास मिगलानी, नरेश हुडिया, मदन गुलाटी, संतलाल सहगल, मधुसूदन कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed