फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minor rape victim became mother, accused said - I want to get married, even if you get DNA test done

Rohtak News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित बनी मां, आरोपी बोला-मैं शादी करना चाहता हूं, चाहे डीएनए टेस्ट करवा लो

Wed, 30 Nov 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Minor rape victim became mother, accused said - I want to get married, even if you get DNA test done
महिला संरक्षण आवास में रह रही दुष्कर्म पीड़ित लड़की मां बन गई है, जो पहले नाबालिग थी। लेकिन अब बालिग हो गई है। जेल में बंद आरोपी ने याचिका दायर कर कहा है कि वह लड़की से शादी करना चाहता है। साथ ही डीएनए टेस्ट करवाने के लिए भी तैयार है। उसे स्थायी जमानत दी जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपी को स्थायी जमानत नहीं दी, लेकिन एक लाख की जमानत राशि पर 15 दिन की अंतरिम जमानत दी है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने बताया कि जनवरी 2022 में एक व्यक्ति ने थाने केस दर्ज कराया कि उसकी 17 साल की बेटी जनवरी में दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन नहीं लौटी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित नाबालिग थी, इसलिए केस में अपहरण की धारा के अलावा धारा 363, 366ए, 376, 4 पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा गया। हालांकि पीड़ित ने अदालत में कहा था कि वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी। अब अपने परिवार के साथ भी नहीं रहना चाहती। अदालत ने उसे नारी निकेतन भेज दिया था। जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया। इसी बीच पता चला कि लड़की सात माह की गर्भवती है। उसने अब बच्चे को जन्म दिया है। अदालत के अंदर आरोपी के वकील ने याचिका दायर कर बताया कि लड़का व लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। साथ ही अब दोनों बालिग हो चुके हैं। शादी भी करना चाहते हैं। यहीं कारण है कि लड़की ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। अब लड़की मां बन गई है। आरोपी न केवल लड़की से शादी करना चाहता है, बल्कि डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी तैयार है। अदालत ने आरोपी को एक लाख के निजी मुचलके पर 15 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed