फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minister Arvind Sharma Sings Bhajan in Press Conference

Rohtak: मंत्री अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाया भजन, बोले- मालिक घर जाना है

Sun, 01 Jun 2025 09:40 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 09:40 PM IST
सार

भगवान परशुराम जयंती समारोह में दबाव डालकर भीड़ एकत्रित करने के सवाल पर सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने भजन के माध्यम से विरोधियों को जवाब दिया है।

विज्ञापन
Minister Arvind Sharma Sings Bhajan in Press Conference
अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहरावर में हुए भगवान परशुराम जयंती समारोह में दबाव डालकर भीड़ एकत्रित करने के सवाल पर सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने भजन के माध्यम से विरोधियों को जवाब दिया है। रविवार को रोहतक के सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा सब अपनी मर्जी से समारोह में आए थे। उनकी किसी से कोई स्पर्धा नहीं है। गौड़ संस्था किस कारण से पीछे रह गई थी, उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन


बनाया जाएगा लॉ व नर्सिंग कॉलेज

इससे पहले मंत्री ने संस्था के विकास का खाका मीडिया के सामने रखा। बताया कि पहरावर गांव में राष्ट्रीय स्तर का भगवान परशुराम लॉ व नर्सिंग कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द से जल्द काम शुरू होगा। साथ ही भगवान परशुराम की भव्य व सबसे बड़ी प्रतिमा समाज के सहयोग से रोहतक के पहरावर धाम में स्थापित की जाएगी। इसके लिए नामचीन आर्किटेक्ट्स व कारीगरों से विशेष कार्य योजना तैयार करवाई जाएगी। 
विज्ञापन

मंत्री ने गाया ये भजन 

होने सुहाहन सुरता त्यार, मालिक घर जाना है सै
नहाले-धौले ओढ़ पहर ले, कर सोलह श्रृंगार
आज नहीं तो तड़के-परसो, आवैंगे तेरे लेवनहार



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मैचिंग ग्रांट की घोषणा से पहरावर कैम्पस में शैक्षणिक परिसरों के विकास को गति मिलेगी। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पहरावर गांव की ओर से संस्था को दान में दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस के समय में अड़चन आई थी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दूर किया है। श्रेय की लड़ाई पर मंत्री बोले, जो गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का हितैषी है, उसे शिलान्यास हो चुकी 4 परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Jind: व्यापारी ने पाकिस्तान के बैंक खाते में डाली थी राशि, NIA ने मारा छापा, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed