फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NIA team raids Kashish Kochhar house in Jind

Jind: व्यापारी ने पाकिस्तान के बैंक खाते में डाली थी राशि, NIA ने मारा छापा, पूछताछ के लिए ले गई दिल्ली

Sat, 31 May 2025 10:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 10:27 PM IST
सार

जींद में एक व्यापारी के घर में NIA की टीम ने शनिवार को छापेमारी की है।  संदिग्ध वित्तीय लेन-देन को लेकर यह छापेमारी की गई है। यह वित्तीय लेन-देन साल 2024 के अप्रैल माह का है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
NIA team raids Kashish Kochhar house in Jind
कशिश कोचर, व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शनिवार को संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामले में जींद के सेक्टर-8 में जिम संचालक और कपड़ा कारोबारी कशिश कोचर के आवास पर छापेमारी की। लगभग साढ़े सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए ने कशिश को नोटिस जारी कर दिल्ली मुख्यालय बुलाया। उनके परिजनों को भी रविवार को वकील के साथ एनआईए मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


सुबह शुरू हुई कार्रवाई

एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे कशिश कोचर के सेक्टर-8 स्थित आवास पर दस्तक दी। इससे पहले टीम ने कशिश के पुराने आवास, पंजाबी बाजार, की भी जांच की थी। एनआईए ने घर के अंदर तलाशी ली, जबकि स्थानीय पुलिस बाहर सुरक्षा में तैनात रही। इस दौरान किसी को भी घर के अंदर या बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन

NIA team raids Kashish Kochhar house in Jind
कशिश कोचर के घर में पहुंची NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला
क्या था जांच का आधार?

टीम ने कशिश के मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जानकारी की गहन जांच की। अप्रैल 2024 में कशिश के खाते से 7,000 और 9,000 रुपये की दो लेन-देन पाकिस्तान के एक संदिग्ध खाते में होने की जानकारी सामने आई थी। एनआईए की जांच में यह खाता संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ा पाया गया। कशिश ने दावा किया कि कपड़ा निर्यात के दौरान दुबई के एक परिचित ने उन्हें यह खाता नंबर दिया था, और उसी के कहने पर उन्होंने राशि स्थानांतरित की थी। कशिश का कहना है कि वह उस व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते, न ही उनका उससे कोई संपर्क था।

कशिश कोचर पहले दिल्ली और दुबई में कपड़ा निर्यात का कारोबार करते थे। करीब एक साल पहले उन्होंने दुबई छोड़ दिया और जींद में जिम शुरू किया। उनके परिवार की शहर के प्रमुख कारोबारियों में गिनती होती है। कशिश के पिता का निधन हो चुका है, और उनकी मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed