{"_id":"68ffc00b334dfd0cc406be5c","slug":"minister-arvind-assured-sandeeps-family-of-a-fair-investigation-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-143005-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंत्री अरविंद ने संदीप के परिजनों को दिलाया निष्पक्ष जांच का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंत्री अरविंद ने संदीप के परिजनों को दिलाया निष्पक्ष जांच का भरोसा
Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी26-जुलाना में दिवंगत संदीप के परिजनों से बातचीत करते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। प्रशासन
जुलाना। मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा रविवार की शाम जुलाना में दिवंगत एएसआई संदीप के पुश्तैनी घर पहुंचे। यहां उन्होंने एएसआई संदीप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। मंत्री ने संदीप की मां इंद्रावती, पत्नी संतोष, उनकी बहनों और बेटे विहान से बात की।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश ने एएसआई संदीप के रूप में योग्य, जिम्मेदार और कर्मठ अधिकारी को खोया है। उनके जाने से परिवार और प्रदेश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस दुख की घडी में हम सब परिवार के साथ खड़े हैं।
एएसआई संदीप ने हमेशा परिवार से पहले अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन किया। दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में उनका जाना न केवल परिवार और पुलिसबल बल्कि प्रदेश के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जुबान के पक्के हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच को लेकर जो भी वादा परिवार से किया है उसे पूरा करेंगे। डाॅ. शर्मा ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज, पूरा प्रदेश शोक संतप्त परिवार के साथ है।
बेटे से बोले-पिता का सपना पूरा करो
कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के बेटे विहान से भी बात की। उन्होंने कहा, वह खूब मन लगाकर पढ़ाई कर अपने पिता के सपनों को पूरा करे।