फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mining department guard on remand for two days

Rohtak News: खनन विभाग का गार्ड दो दिन के रिमांड पर, तीन गवाहों के बयान दर्ज

Sun, 24 Sep 2023 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Mining department guard on remand for two days
रोहतक। खनन विभाग के गार्ड रूड़की गांव निवासी अभिमन्यु को विजिलेंस ने रिश्वत मांगने व लेने के आरोप में अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। विजिलेंस ने केस में तीन गवाहों के जज के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन


यह था मामला
झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी संदीप ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि उसने दो साल पहले लडरावण गांव स्थित राणा ईंट भट्ठे को लीज पर लिया था। लोकेश उर्फ राहुल उसके पास मुंशी का कार्य करता है। 29 जुलाई को खनन विभाग रोहतक की टीम ने बुलडोजर और डंपर को जब्त किया था। साथ ही बेरी थाने में दोनों वाहनों को बंद करवा दिया। 21 सितंबर को उन्होंने खनन विभाग के चंड़ीगढ़ मुख्यालय से बुलडोजर और डंपर को छुड़वाने के आदेश जारी करवा लिए। शुक्रवार को वे खनन विभाग के रोहतक कार्यालय में पहुंचे, जहां वाहनों को छोड़ने की एवज में कार्यालय के कर्मचारी अभिमन्यु ने 20 हजार की रिश्वत मांगी। उसने अभिमन्यु को 5 हजार रुपये दे दिए। मिट्टी उठाने की अनुमति दोबारा देने की एवज में पांच हजार और मांगे गए। इसके बाद विजिलेंस ने केस दर्ज कर खनन विभाग के कार्यालय में दबिश दी और आरोपी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पांच दिन का था विजिलेंस ने रिमांड, 5 हजार की जानी है रिकवरी
अदालत में विजिलेंस ने आरोपी को पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा। अदालत को बताया कि आरोपी पांच हजार रुपये पहले ले चुका है। उससे यह राशि रिकवरी की जानी है। साथ ही पता लगाया जाना है कि गार्ड किस के कहने पर रिश्वत ले रहा था। उसके पास परिमट देने या गाड़ी न छोड़ने की पावर नहीं है। वहीं, बचाव पक्ष के वकील पीयूष गक्खड़ ने कहा कि विजिलेंस ने आरोपी को शुक्रवार को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ की जा चुकी है। अब विजिलेंस बताए कि पांच दिन रिमांड के दौरान क्या करेगी। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने व लेने के आरोप में खनन विभाग के गार्ड अभिमन्यु को विजिलेंस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पूरे मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।

सुमित कुमार, डीएसपी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed