फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mini scitrertate women protest

मटकी लेकर लघु सचिवालय पहुंची खेड़ी साध की महिलाएं, हंगामा

Tue, 01 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 01 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खेड़ी साध की महिलाएं सोमवार को मटकी लेकर लघु सचिवालय में पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में काफी समय से पानी की किल्लत है। एक तो अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, दूसरे वे गांव के तालाब को मत्स्य पालन के लिए ठेके पर देने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके विरोध में ग्रामीण डीसी आफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर निगम के वार्ड-8 में का हिस्सा खेड़ी साध में काफी समय से पेयजल की समस्या है। इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इसके साथ ही लोगों ने पशु नहलाने और बरसात का पानी जमा करने के लिए अपनी जमीन देकर तालाब बनाया है। तालाब सरकारी संपत्ति नहीं होने के बावजूद नगर निगम उसे अपनी अधीन लेकर मत्स्य पालन के लिए ठेके पर देने जा रहा है। इससे पानी की समस्या फिर से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


इसके विरोध में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। महिलाएं तो मटकी लेकर वहां पहुंची और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों ने पानी की समस्या का समाधान करने की मांग रखी तो तालाब को ठेके पर देने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांगों पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान शम्मी प्रधान, जिलेसिंह, रणधीर, प्रीत सिंह, कंवल सिंह, कृष्णा, राजो, प्रेम, बबली और अनीता मौजूद रहे।  



राजीव आवास योजना में नाम शामिल करने की मांग
रोहतक। लघु सचिवालय पहुंची बलियाना की महिलाओं ने राजीव आवास योजना के तहत आखिरी सूची से नाम काटे जाने पर विरोध जताया। राजवंती, सुषमा, बसंती, पार्वती, केला, सुनीता, ललिता और सोनिया ने बताया कि बलियाना में राजीव आवास योजना के तहत दोबारा सर्वे करके 79 मकान पास हुए थे। जिनकी अंतिम सूची भी तैयार हो चुकी थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने रंजिश में उनके नाम सूची से कटवा दिए हैं। उन्होंने डीसी कार्यालय में पत्र देकर सूची से काटे गए नाम दोबारा दर्ज करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed