{"_id":"6803f74993d70d89b40ff21d","slug":"mini-bypass-will-be-constructed-in-six-months-with-four-crores-will-get-relief-from-jam-rohtak-news-c-197-1-snp1003-135447-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार करोड़ से छह माह में बनेगा मिनी बाईपास, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार करोड़ से छह माह में बनेगा मिनी बाईपास, जाम से मिलेगी निजात
Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत में लहराड़ा के पास मिनी बाईपास निर्माण के लिए शिलान्यास करते मेयर राजीव जैन,
सोनीपत। पांडवकालीन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए मिनी बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। रोहतक रोड से ककरोई रोड को जोड़ने वाले 2.5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास का निर्माण छह माह में पूरा किया जाएगा। लहराड़ा के पास मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान व पवन खरखौदा ने नारियल तोड़कर निर्माण शुरू कराया। साथ ही आर्य नगर में 1.40 करोड़ रुपये से गलियों का पुनर्निर्माण, राठधना में 78 लाख रुपये से पार्क का शिलान्यास व गांव जगदीशपुर में 96 लाख रुपये से बने पार्क का उद्घाटन किया गया।
लोगों की सुविधा के लिए तत्कालीन मेयर निखिल मदान ने मार्च 2022 में हुई बैठक के दौरान मिनी बाईपास बनाने की पहल शुरू की थी। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई रोड तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास का निर्माण करना तय किया गया था। अगस्त 2024 में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। नगर निगम की ओर से बाईपास के निर्माण के लिए गत माह रोहतक की एजेंसी को टेंडर दिया गया है।
ऐसे होगा मिनी बाईपास का निर्माण
कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के पास से मिनी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 33 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। वहीं, कालूपुर चुंगी से बैंयापुर खुर्द को वाया मोहन नगर के नजदीक रेलवे अंडरपास से जोड़ा जाएगा। विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 2.5 किमी लंबे मिनी बाईपास को बिटुमिन (तारकोल) से बनाया जाएगा। दोनों तरफ के 7 फुट रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का किया जाएगा। मिनी बाईपास के बनने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। सूरी पेट्रोल पंप वाली मुख्य गली में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
मेयर राजीव जैन ने बताया कि आर्य नगर में सीवरलाइन डालने के कारण कई माह से टूटी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। गांव राठधना में पार्क का निर्माण होगा, जिसमें ग्रामवासी स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। इसी तरह गांव जगदीशपुर में पार्क का उद्घाटन किया गया। मेयर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहने दिया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर की समस्याओं को एक-एक करके हल किया जाएगा। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पार्षद मोनिका नागर, नवीन तंवर, सूर्या दहिया, ब्रह्मप्रकाश राठी, मुकेश, महेंद्र राठी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेश वर्मा, ओमकंवार, रामू, पवन गुप्ता, कृष्ण, कर्मबीर, प्रेम नैन, राजेंद्र कुंडू, सुरेश, सुनील, अनिल ग्रोवर, वेद कालूपुर, प्रदीप सरोहा, नरेंद्र पांचाल, प्रीतम, नरेश, रामकिशन सरोहा, सुदामा, प्रवीन, अनिल, प्रदीप, दलबीर भी उपस्थित रहे।