{"_id":"5e9221c28ebc3e72b32d00d9","slug":"mewat-get-help-against-for-covid-19-rohtakcity-news-rtk5504637188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मेवात ने रोहतक पीजीआईएमएस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड 19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए मेवात ने रोहतक पीजीआईएमएस से मांगी मदद
विज्ञापन
रोहतक। नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन कोविड 19 के संक्रमित मरीजों की संख्या नूंह मेवात में लगातार बढ़ती जा रही है, शनिवार को इनकी संख्या 44 पहुंच गई। इसके चलते मेवात मेडिकल कॉलेज ने पीजीआईएमएस रोहतक से अतिरिक्त एक्सपर्ट मैन पावर की मदद मांगी है। इससे पहले रोहतक से दस एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टर रियल हीरो के रूप में मेवात के मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब नई डिमांड पर अगली कार्रवाई क्या होगी इस पर कोविड 19 के प्रमुख नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी निर्णय लेंगे।
निजामुद्दीन जमात प्रकरण होने के बाद मेवात में कोविड 19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी के चलते मेवात की समस्या बढ़ती जा रही है। वह लगातार पीजीआईएमएस से एक्सपर्ट डॉक्टरों की डिमांड कर रहा है। मेवात की जरूरत को पूरा करने के लिए रोहतक पीजीआईएमएस से पहले ही दस एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम पहले ही मरीजों का उपचार कर रही है। अब मेवात ने फिर एक्सपर्ट डॉक्टरों की डिमांड भेजी है। गौरतलब है कि मेवात में कोविड अस्पताल बना कर 600 बेड तय कर दिए गए हैं, लेकिन यहां एक्सपर्ट डॉक्टरों की कमी है। मेवात मेडिकल कॉलेज की टीम सहयोग के लिए कुलपति पीजीआईएमएस रोहतक, एनेस्थिसिया विभाग का आभार जता रही है और मरीजों की जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त मदद मांगी है।
ये हैं एनेस्थिसिया विभाग के रियल हीरो
डॉ. पारस, डॉ. अनुज, डॉ. त्रिलोक, डॉ. यतेंद्र, डॉ. अमित, डॉ. सुमित, डॉ. अनिल, डॉ. रमिज, डॉ. सुदेश, डॉ. यंगया सुमित
सबसे अधिक खतरे में एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टर
एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड, स्क्रीनिंग, सैंपल लेने, एचडीयू आईसीयू में होती है। इसमें सबसे अहम मरीज की सांस की नली में पाइप डालने के दौरान होती है। इसमें डॉक्टर के संक्रमित होने का खतरा सबसे अधिक होता है। इसके अलावा कोविड 19 के मरीजों की सर्जरी के दौरान भी सबसे अहम भूमिका एनेस्थिसिया विभाग की होती है।
विज्ञापन
मेवात में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए हमसे उन्होंने एक्सपर्ट डॉक्टर की डिमांड भेजी है। इससे पहले हमारे यहां से एनेस्थिसिया विभाग के दस डॉक्टर वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमारे यहां मरीजों की संख्या कम है। जरूरत के हिसाब से इस समस्या का हल भी निकाला जाएगा। पीजीआईएमएस के अधिकारी व डॉक्टरों की टीम हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।
-डॉ. गजेंद्र, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआईएमएस रोहतक।