{"_id":"65fb454d5eb3b43d9d09a9e7","slug":"message-of-environmental-cleanliness-given-through-bicycle-trip-rohtak-news-c-17-1-roh1007-385553-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइकिल यात्रा कर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइकिल यात्रा कर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन
रोहतक। पठानिया स्कूल में बुधवार को कक्षा तीसरी से आठवीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने पठानिया वर्ल्ड कैंपस से आईएमटी पार्क तक साइकिल यात्रा की और लोगों को पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चे स्कूल से उत्साह व जोश के साथ साइकिलों पर सवार होकर आईएमटी चौक पर चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में पहुंचे। यहां सभी बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर तरह-तरह की गतिविधियां करते हुए जमकर मस्ती की। स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। साइकिल यात्रा का आयोजन मनदीप, सुमित, इज़हार, रजत बिन्द्रा, देवेन्द्र गर्ग एवं सुरेश के निर्देशन में किया गया। बच्चों ने तरह-तरह की खेल जैसे- फुटबॉल, पैराशूट, टग ऑफ वार, इन एंड आउट व नृत्य आदि किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना और पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने के लिए समाज को जागरूक करना है।
इस अवसर पर स्कूूल निदेशक अंशुल पठानिया, को-फाउंडर वर्षा पठानिया, प्रधानाचार्य तन्वी पठानिया, बोर्ड सदस्य गरिमा लॉड, उपप्रधानाचार्य प्रीति ढांडा व सुनीता मोर, मुख्य अध्यापिका सुमन राठी, को-ऑर्डिनेटर प्रभा शर्मा, रिचा चोपड़ा, रजनी गुलाटी व कोमल बुट्टन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह से समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।