फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Message of denial of admission sent to female college students through fake e-mail

Rohtak News: फर्जी ई-मेल से महिला कॉलेज की छात्राओं को भेजे दाखिला नहीं दिए जाने के संदेश

Wed, 05 Jul 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Message of denial of admission sent to female college students through fake e-mail
रोहतक। उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं की परेशानी साबित हो रहा है। साइबर अपराधियों व मनचलों ने ऑनलाइन आवेदन के डाटा का दुरुपयोग करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं को प्रवेश नहीं दिए जाने के संदेश भेजे हैं। इससे छात्राएं परेशान हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने इस तरह का कोई संदेश जारी नहीं करने का दावा करते हुए छात्राओं से दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है। छात्राओं को फर्जी ईमले से भेजे गए संदेश की जानकारी मिलने के बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने उच्च शिक्षा निदेशक व पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि फर्जी ईमेल के जरिए छात्राओं को जगत सूचना भेजी जा रही है। उन्हें महाविद्यालय में संपर्क करने व कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है, का संदेश भेजा जा रहा है। जांच में सामने आया कि कॉलेज के बजाय किसी अन्य गलत ईमेल से छात्राओं को संदेश भेजे गए हैं। यह ईमले gewrohta@gmail.com है। यह महाविद्यालय की ईमेल नहीं है। यह ईमेल महाविद्यालय से मिलती जुलती है। यह मामला छात्राओं के ऑनलाइन भरे जा रहे आवेदन व डाटा का दुरुपयोग होने का है। महाविद्यालय में दाखिले कम कराने की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed