फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mermaid fell down from two floors when he was electrocuted, death

करंट लगा तो दो मंजिल से नीचे गिरा राजमिस्त्री, मौत

Tue, 02 Feb 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mermaid fell down from two floors when he was electrocuted, death
Mermaid fell down from two floors when he was electrocuted, death
करंट लगा तो दो मंजिल से नीचे गिरा राजमिस्त्री, मौत
विज्ञापन

-दादा-पोता के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जनता कॉलोनी में काम करने के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की दो मंजिल से नीचे गिर कर मौत हो गई। जिसकी शिकायत मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ लापरवाही बरतने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनता कॉलोनी चौकी पुलिस को दी सुनीता ने बताया कि वह बेरी झज्जर की रहने वाली है। उसके पति नाथू राम वश्कार राजमिस्त्री है। लगभग 20 दिन पहले गांव दुजाना के अर्जुन लाल बाणिया सुनीता के पति को अपने साथ जनता कॉलोनी रोहतक में मकान बनाने के लिए ले गया था। तभी से वह वहां कार्य कर रहा था। लेकिन लगभग चार दिन पहले वह घर गया और उसने बताया कि अब वह रोहतक में काम पर नहीं जाएगा, क्योंकि वहां कार्य करना जान जोखिम में डालना है। इसके दो दिन बाद अर्जुन लाल व उसका पोता मोहित नाथू राम के घर गए और उसके काम पर चलने को कहा। लेकिन नाथू राम ने मना कर दिया था। आरोप है कि दोनों ने पति को धमकी दी कि यदि वह उनके साथ काम पर नहीं गया तो वे उसके रुके हुए रुपये नहीं देंगे। किसी तरह वे जबरदस्ती वे नाथूराम को अपने साथ ले गए। 31 जनवरी को अर्जुन लाल लगभग शाम 5 बजे सुनीता को उसके घर से यह कह कर ले गया था कि उसके पति को मामूली करंट लगा है और वह दो मंजिल से नीचे गिर गया है। सूचना मिलने पर सुनीता रोहतक पहुंची तो उसने उसे यहां अपने पति को मृृत देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed