फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mercury dropped due to rain, relief from heat

Rohtak News: बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

Sat, 27 Apr 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to rain, relief from heat
बहादुरगढ़। शुक्रवार दोपहर तक मौसम गर्म था। 41 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था। तपिश से लोग बेहाल थे लेकिन शाम को मौसम बदला। 10 से 15 मिनट बारिश हुई। दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया तापमान तीन डिग्री गिरकर 38 पर पहुंच गया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बारिश 10 से 15 मिनट तक हुई।अगले तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे गर्मी लगातार बढ़ रही थी। शुक्रवार को तेज धूप निकली थी। दोपहर होते-होते धूप इतनी तेज हो गई थी कि दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम के समय 5 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा चली। आसमान काले बादलों से ढक गया। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश 10 से 15 मिनट तक हुई। इसके बाद आसमान काले बादलों से घिरा रहा, लेकिन बरसे नहीं। बारिश होने के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। बारिश से पहले 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। स्काईमेट के अनुसार तीन दिनों से गर्मी बढ़ गई थी। अब बारिश के बाद तापमान कम होगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी पहाड़ियों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है।
विज्ञापन




फोटो 61 : बहादुरगढ़ में शुक्रवार की शाम हुई बारिश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed