फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merchents oppose the ROB of Silabypass

शीला बाईपास पर बन रहे आरओबी के विरोध में आए व्यापारी, पूर्व मंत्री ग्रोवर से की मांग

Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Merchents oppose the ROB of Silabypass
शहर के शीला बाईपास चौक पर बन रहे ओवरब्रिज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ओवरब्रिज से प्रभावित दुकानदार सोमवार को पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मिले और 4 की जगह 2 लेन आरओबी बनाने की मांग की। कहा कि, अगर चार लेन आरओबी बना तो वे बर्बाद हो जाएंगे। ग्रोवर ने उचित समाधान का भरोसा दिया। हालांकि पीडब्ल्यूडी के एसई का साफ कहना है कि प्रोजेक्ट का 35 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। अब ड्राइंग में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन

शीला बाईपास चौक शहर के व्यस्त चौक में से एक है, जहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। क्योंकि चौराहे से हर मिनट औसतन 8 से 10 वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सरकार की ओर से बाईपास पर बस स्टैंड की तरफ फाटक से दिल्ली चौक की तरफ 14 मीटर चौड़ा व 900 मीटर लंबा 4 लेन ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इससे दोनों तरफ की 200 से ज्यादा दुकान, होटल, मेडिकल स्टोर से लेकर दूसरा कारोबार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को व्यापारी प्रवेश कुमार, चुन्नीलाल कत्याल, जगबीर छिक्कारा, पंकज, नरेश मित्तल, अनिल, राकेश, पवन अरोड़ा, बादाम सिंह, बलबीर सिंह, बिजेंद्र, बलराज व दिवाकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे। पूर्व मंत्री को बताया कि 4 लेन ओवरब्रिज बनने से दुकानों के आगे कोई जगह नहीं बच रही है। अभी से कारोबार ठप होकर रह गया है। भविष्य में तो वे बर्बाद हो जाएंगे। ओवरब्रिज को 2 लेन का बनाया जाए, ताकि व्यापारियों की रोजी-रोटी चलती रहे। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों से बातचीत करके जहां तक संभव हो सकी, राहत दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही एसई पीडब्ल्यूडी से बात की।
विज्ञापन

पाइलिंग का काम पूरा, अब संभव नहीं ड्राइंग में बदलाव
छह माह से प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जमीन के नीचे पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है। ड्राइंग के अंदर इस स्टेज पर बदलाव संभव नहीं है। सभी दुकानदारों को अच्छी तरह से समझा दिया गया है कि 4 लेन आरओबी बनने के बावजूद 5 मीटर का सर्विस रोड दुकानों के सामने दिया जा रहा है। दुकानदारों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। दूसरा, दुकानों के बाहर जो मिट्टी पड़ी या दूसरी दिक्कतें है, उनको जल्द दूर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, एसई पीडब्ल्यूडी
करवा रहे अधिकारियों से ड्राइंग की समीक्षा
शीला बाईपास चौक के दुकानदार मिलने आए थे। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों से बात की है। साथ ही ड्राइंग की समीक्षा करने की हिदायत दी गई है। ताकि जहां तक संभव हो सके, दुकानदारों की समस्या का समाधान हो सके।

-मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री
नहीं बच रही दुकानों के सामने जगह
4 लेन ओवरब्रिज के साथ फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। जबकि चौक पर आवश्यकता 2 लेन की है। क्योंकि ज्यादातर ट्रैफिक तो शहर से बोहर की तरफ आता-जाता है। दूसरा, भविष्य में अगर बस स्टैंड शहर से बाहर शिफ्ट होगा तो आरओबी पर ट्रैफिक और कम हो जाएगा। ऐसे में अब भी चौक के 100 से ज्यादा दुकानदारों को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।
-प्रवेश कुमार, दुकानदार शीला बाईपास चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed