{"_id":"69920de266d71b79780da7bf","slug":"memorandum-submitted-to-mlas-demanding-restoration-of-old-pension-rohtak-news-c-17-roh1020-811165-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायकों को सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधायकों को सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
27 रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा को ज्ञापन सौंपते हुए पुरानी पैंशन बहाली संघर्ष समिति के पदाध
- फोटो : सांकेतिक
रोहतक। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले हरियाणा के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को लेकर फिर आंदोलन छेड़ दिया है। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र से पहले हरियाणा के सभी विधायकों व सांसदों के माध्यम से ज्ञापन दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार के नेतृत्व में पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला रोहतक कार्यकारिणी ने रोहतक विधायक बीबी बतरा, महम विधायक बलराम दांगी, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, बेरी विधायक रघुवीर कादियान को उनके आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की जीवनरेखा है। सरकार को इस दिशा में पहल करनी होगी। सभी विधायकों ने गंभीरता से बात सुनी और विधानसभा सत्र में पुरजोर मांग उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रविकांत, वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप पंघाल, उपप्रधान संजय राठी, ललित कुमार, सचिव सुमन राणा, सलाहकार संजीव भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।