{"_id":"603a86ef8ebc3ee9027b0fb8","slug":"mehm-mla-gets-14-thousand-us-dollars-one-crore-cash-15-locker-seal-rohtak-news-rtk597544886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलराज कुंडू के ठिकानों पर छापों में मिले 14000 अमेरिकी डॉलर और एक करोड़ की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलराज कुंडू के ठिकानों पर छापों में मिले 14000 अमेरिकी डॉलर और एक करोड़ की नकदी
Sun, 28 Feb 2021 12:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
विधायक बलराज कुंडू।
- फोटो : फाइल फोटो
महम विधायक बलराज कुंडू की संपत्ति की जांच कर रही आयकर विभाग की टीमों ने 14 हजार अमेरिकी डालर और एक करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। दो दिन की पड़ताल के बाद विभाग ने अपनी साइट पर रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि टीम ने 15 लॉकर सील किए हैं। आयकर विभाग की आयुक्त एवं प्रवक्ता सुरभि अहलूवालिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि विधायक की कंपनी और उसके 20 ठिकानों पर जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
जांच में विभाग ने पाया कि कंपनी के प्रमोटर और परिवार वालों की ओर से जो 2013 और 2014 की रिटर्न में 25 करोड़ की एंट्री दिखाई गई है, वे शक के दायरे में हैं। क्योंकि विभाग को एंट्री से संबंधित डाटा नहीं मिला है। विभाग ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट 132 के तहत की है। विधायक की कंपनी रियल एस्टेट और कंपनी सड़क, राजमार्ग, पुल और रनवे निर्माण के सरकारी ठेके लेती है।
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि कंपनी ने सब ठेकेदारों के नाम पर करोड़ों रुपये का खर्च दिखा रखा है। अब तक जांच के दौरान एक करोड़ रुपये की नकदी और 14 हजार यूएस डॉलर बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं परिवार और रिश्तेदारों के 15 लॉकर सील किए हैं। आयकर विभाग की जांच पूरी होने के बाद लॉकर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
महम विधायक की कंपनी से जुड़ी संपत्ति और डाटा की दो दिन 20 ठिकानों पर जांच की गई। जांच में एक करोड़ की नकदी और 14 हजार अमेरिकी डॉलर मिले हैं। साथ ही 15 लॉकर सील किए गए हैं। - सुरभि आहलूवालिया, आयकर आयुक्त, मीडिया और तकनीकी नीति, आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीडीटी।