फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meeting to remove encroachments and prevent fire incidents

Rohtak News: हटाएंगे अतिक्रमण, आग की घटनाएं रोकने के लिए बैठक

Tue, 23 Jun 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Meeting to remove encroachments and prevent fire incidents
34-गांधी कैंप मार्केट में किया गया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : संवाद
रोहजक। डी-पार्क अग्निकांड के बाद आखिरकार प्रशासन जाग गया और सोमवार को शहर के कुछ व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। लघु सिचवालय में दाेपहर बाद हुई बैठक में बाजारों से सख्ती से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा दुकानदारों से फायर सिलेंडर रखने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद दो से तीन बजे तक हुई बैठक में प्रशासन की ओर से सख्ती से अतिक्रमण हटाने की बात कही गई। इससे पहले अतिक्रमण हटाने का शेड्यूल बनाया जाएगा। आग की घटनाओं की रोकथाम व अतिक्रमण हटाने पर ही बैठक में जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि दुकानों पर फायर सिलिंडर जरूर रखे जाएं। इसके लिए दमकल अधिकारी से मिलकर सुझाव ले सकते हैं। एक घंटे चली बैठक में उन्होंने बाजारों के प्रधान से इस मुद्दे पर सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीसी सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के अलावा माॅडल टाउन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय धनखड़, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन से हेमंत बख्शी, गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन से कपिल नागपाल, गांधी कैंप मार्केट से विजय परुथी, एचएसआईआईडीसी के प्रधान एसके खटोड, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव संदीप नांदल सहित आदि व्यापारी व उद्योगपति शामिल रहे।

----------------
कुछ व्यापारियों को नहीं दी बैठक की सूचना
प्रशासन की ओर से सोमवार को की गई बैठक की सूचना कुछ व्यापारियों को नहीं दी गई जबकि पहले सूचना दी जाती रही है। शौरी मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी ने बताया कि उनके पास बैठक की सूचना नहीं है। हालांकि, पहले उनको सूचनाएं मिलती रही हैं। व्यापारी नेता गुलशन डंग ने भी बैठक की सूचना न मिलने की बात कही है। वहीं, गुपचुप तरीके से की गई बैठक की मीडिया को भी कोई सूचना नहीं दी गई।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed