फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   meeting of INSO in MDU campus

छात्र महापंचायत में कुलपति से मांगेंगे हिसाब

Sun, 29 Dec 2013 08:20 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
meeting of INSO in MDU campus
इनसो द्वारा जल्द ही एक छात्र महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुलपति से सीएम के पिता स्व. रणबीर हुड्डा की याद में आयोजित कार्यक्रम में खर्च हुए पैसे का हिसाब लिया जाएगा। यह निर्णय रविवार को एमडीयू कैंपस में इनसो की हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन



बैठक में इनसो के जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिता स्व. रणबीर हुड्डा की याद में आयोजित कार्यक्रम मदवि के कुलपति के गले की फांस बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम का सारा खर्च मदवि के कोष से किया गया। इससे मदवि के छात्रों में काफी गुस्सा है। इनसो छात्र संघ ने इस कार्यक्रम पर किए गए खर्च की कड़े शब्दों में निंदा की थी और विरोध भी किया था।
विज्ञापन



प्रदीप देशवाल ने कुलपति पर आरोप लगाया है कि ऐसे कार्यक्रमों पर खर्च किए गए पैसे की भरपाई छात्रों की फीस बढ़ाकर की जाती है यही कारण है कि मदवि में आज परीक्षा फीस आसमान छू रही है। प्रदीप देशवाल ने कहा कि छात्र महापंचायत में कुलपति से प्रत्येक सवाल मांगा जाएगा व एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। इनसो ने चेतावनी दी है कि प्रशासन छात्रों के सब्र का इम्तिहान न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed