{"_id":"695c267320f41b65fc0fc776","slug":"meenakshi-hooda-and-amit-panghal-enter-next-round-in-national-boxing-rohtak-news-c-17-roh1020-789183-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग में मीनाक्षी हुड्डा व अमित पंघाल ने अगले दौर में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग में मीनाक्षी हुड्डा व अमित पंघाल ने अगले दौर में प्रवेश किया
विज्ञापन
18...सीनियर नेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में खेलता अमित पंघाल। स्रोत : सोशल मीडिया
रोहतक। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मीनाक्षी हुड्डा और अमित पंघाल ने अगले दौर में प्रवेश किया। अमित ने बिहार के उस्मान मोहम्मद सुल्तान को 5-0 से हराया व मीनाक्षी ने तमिलनाडु की बॉक्सर को 5-0 से हराया।
कोच विजय हुड्डा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी।
अमित पंघाल की उपलब्धियां
2010 में जूनियर लेवल पर पहला पदक जीता। 2018 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ मुकाबले में रजत जीतने में कामयाबी मिली। 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
मीनाक्षी हुड्डा की उपलब्धियां
वर्ष 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप व वर्ल्ड कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है। वर्ष 2017 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता जीती। 2019 में यूथ नेशनल प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। 2021 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2022 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2022 नेशनल गेम्स में स्वण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स व एलोर्डा कप में स्वर्ण पदक जीता।