{"_id":"65b9d7be4d0be073fd008e44","slug":"medical-store-operator-shot-dead-in-ismaila-in-rohtak-attackers-came-on-foot-incident-occurred-at-morming-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: इस्माईला में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या; पैदल आए थे हमलावर, सुबह चार बजे की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: इस्माईला में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या; पैदल आए थे हमलावर, सुबह चार बजे की घटना
Wed, 31 Jan 2024 10:46 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:46 AM IST
सार
रोहतक में उस वक्त सनसनी फैली गई जब एक मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक आशीष ने बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर खोल रखा है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के सांपला खंड के गांव इस्माईला में बुधवार तड़के चार बजे दरवाजा खुलवाकर मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली दिल के पास मारी गई। 26 वर्षीय आशीष को परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। सांपला थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक तीन बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था, लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि इस्माइला गांव में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव के युवक आशीष ने बेरी रोड पर मेडिकल स्टोर खोल रखा है। सुबह चार बजे अचानक बाहर से आवाज आई। किसी ने कहा कि आशीष है क्या। आशीष बाहर आया और दरवाजा खोला।
विज्ञापन
बाहर खड़े युवकों ने उसकी छाती में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर मौके से फरार से पैदल ही फरार हो गए। क्योंकि किसी तरह के वाहन की आवाज नहीं आई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आए और आशीष को संभाला। तत्काल उसे खेड़ी साध के पास निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना एफएसएल टीम को दी। डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घर के अंदर खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
18 नवंबर को हुआ था गांव में झगड़ा, थाना प्रभारी बोले हत्या की दूसरी वजह
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मृतक आशीष ने सांपला थाने में गली के विवाद को लेकर 18 नवंबर 2023 को पड़ोसियों के खिलाफ झगड़े की शिकायत दी थी। थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह का कहना है कि उस केस की जांच पूरी हो चुकी है। हत्याकांड की दूसरी वजह सामने आ रही हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।