फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mechanic dies after getting stuck in lift of auto mobile company in Rohtak

Rohtak News: रोहतक में ऑटो मोबाइल कंपनी की लिफ्ट में फंसने से मैकेनिक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mechanic dies after getting stuck in lift of auto mobile company in Rohtak
रोहतक में लिफ्ट में फंसने से गई दीपक की जान। फाइल फोटो
29सीटीके 58से6
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी में लिफ्ट ठीक करने आया था दीपक, दो दिन बाद होना है कंपनी का उद्घाटन
- कंपनी मालिक नरेश जैन और कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हिसार रोड स्थित सैनिक कॉलोनी की में मंगलवार को ऑटोमोबाइल कंपनी की लिफ्ट ठीक करते समय मैकेनिक की मौत हो गई। दो दिन बाद ही कंपनी का उद्घाटन होना है। कंपनी की तरफ से जहां मामले को हादसा बताया जा रहा है, जबकि परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। देर रात पुलिस ने कंपनी मालिक नरेश जैन व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत भी चल रही है।
पहरावर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई व एक बहन हैं। उनका बड़ा भाई 46 वर्षीय दीपक शादीशुदा था। उसका एक बेटा व एक बेटी हैं। दीपक आईडीसी क्षेत्र की कंपनियों में कंप्रेशर फिटिंग का काम करता था। मंगलवार को साथियों के साथ हिसार रोड स्थित सैनिक कॉलोनी की ऑटोमोबाइल कंपनी में सुबह करीब 11 बजे गया था, जहां लिफ्ट ठीक कर रहा था। आरोप है कि उसी समय फैक्टरी के किसी कर्मचारी ने मालिक के कहने पर लिफ्ट चला दी। लिफ्ट चलने से उसका भाई दीवार व लिफ्ट के बीच फंस गया। रगड़ते हुए लिफ्ट नीचे की तरफ ले गई। इससे उनके भाई की मौत हो गई। आरोप लगाया कि कंपनी मालिक नरेश जैन निवासी रेलवे रोड ने लिफ्ट चलाने के लिए कोई ऑपरेटर या सुरक्षा कर्मचारी नहीं लगा रखा था। उसने कंपनी में आकर पूरी तसल्ली कर ली है। उसके भाई दीपक की मौत कंपनी मालिक नरेश जैन व कर्मचारी की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन

........
परिवार को गुमराह कर रहा कंपनी का गार्ड
मृतक दीपक के भतीजे विजय का आरोप है कि सूचना मिलते ही परिवार के साथ कंपनी पहुंचा, जहां गार्ड ने गुमराह करते हुए बताया कि दीपक दोपहर में खाना खाने के बाद अकेला काम कर रहा था। एकदम उसके चिल्लाने की आवाज आई। वह गया तो दीपक खून से लथपथ लिफ्ट के बाहर मिला। फैक्टरी संचालक की कार से उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। विजय का कहना है कि उधर, उसे कंपनी की दो महिला कर्मियों ने बताया कि लिफ्ट से उसके चाचा का सिर बाहर लटक रहा था। इससे साफ है कि गार्ड गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

हिसार रोड स्थित सैनिक कॉलोनी की कंपनी में कंप्रेशर सही करते समय लिफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंचकर शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

- राजकुमार, शहर थाना प्रभारी।

समझौते के प्रयास, आज सुबह फिर होगी बैठक
मंगलवार शाम कंपनी मालिक नरेश जैन की तरफ से नवीन जैन पूर्व प्रधान वैश्य संस्था व महिला पार्षद डिंपल जैन के पति अमित जैन उर्फ जोजी के अलावा 10-15 व्यक्ति थाने में पुहंचे। दीपक के परिवार की तरफ से विजय कौशिक, आजाद कौशिक, वार्ड नंबर 21 के पार्षद विजेंद्र बैरागी के अलावा 40-45 लोग पहुंचे। इस मौके पर नरेश जैन फैक्टरी का मालिक नहीं पहुंचा। दूसरे पक्ष ने कहा कि बैठक में नरेश जैन को बुलाया जाए, तब कोई निर्णय लेंगे। दोबारा बैठक के लिए बुधवार सुबह 8 बजे का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed