फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meat-laden pickup caught going from Punjab's Fazilka to Delhi

पंजाब के फाजिल्का से दिल्ली जा रही मांस से भरी पिकअप पकड़ी

Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Meat-laden pickup caught going from Punjab's Fazilka to Delhi
सांपला। पंजाब के शहर फाजिल्का से दिल्ली जा रही मांस से भरी पिकअप को पुलिस ने सांपला के पास कब्जे में लिया है। आशंका है कि यह प्रतिबंधित मांस है, जिसके सैंपल लेकर फरीदाबाद लैब भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही पिकअप चालक मेरठ निवासी शरद को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गो सेवकों को सूचना मिली थी कि मांस से भरी पिकअप पंजाब के शहर फाजिल्का से दिल्ली की तरफ आ रही है। जैसे ही गाड़ी ने रोहतक क्रॉस किया तो गो भक्तों ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने नाका लगाकर सांपला के पास गाड़ी को पकड़ लिया। जांच करने पर गाड़ी में 8-10 कट्टे मांस के मिले। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. धर्मेंद्र, प्रवीण, मनोज कुमार, प्रदीप और संदीप की टीम भी जांच करने पहुंची और मांस के सैंपल लिए और जांच के लिए फरीदाबाद प्रयोगशाला में भेज दिए। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह प्रतिबंधित मांस है या अन्य।
विज्ञापन

सांपला शहर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं और सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही दूसरी कार्रवाई शुरू होगी। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर गोसेवकों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed