फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU workers reached the DC's court to protest against the construction of a court complex on land adjacent to the canal.

Rohtak News: नहर के साथ लगती जमीन पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने के विरोध में डीसी दरबार पहुंचे एमडीयू कर्मी

Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
MDU workers reached the DC's court to protest against the construction of a court complex on land adjacent to the canal.
18-लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलने पहुंचे एमडीयू गैर ​शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की नहर के साथ वाली जमीन पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का विरोध तेज हो गया है। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया, उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स नहीं बनाने की अपील की। साथ ही निर्माण बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उपायुक्त से हुई मुलाकात में कर्मचारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन पर कोर्ट परिसर न बनाया जाए। यह जमीन विश्वविद्यालय की है। यहां विश्वविद्यालय के संस्थान बनाए जाने प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है। यहां शिक्षा संबंधी कार्य ही होने चाहिए।
विज्ञापन

एमडीयू केयर शिक्षक संघ के प्रधान सुरेश कौशिक ने कहा कि कन्हेली के पास जमीन पर सरकार कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयार कर रही है। यह एमडीयू की जमीन को कब्जाने का प्रयास है। इसका कर्मचारी हर संभव विरोध करेंगे। सरकार नहीं मानी तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह जमीन शिक्षा विभाग की नहीं एमडीयू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल धनखड़, सहसचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, मुकेश, विकास गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed