फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU won five gold and one silver medal on the first day of Quan's Do competition

क्वान की डो प्रतियोगिता के पहले दिन एमडीयू ने जीते पांच स्वर्ण व एक रजत पदक

Wed, 06 Jul 2022 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
MDU won five gold and one silver medal on the first day of Quan's Do competition
एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्‍वान की डो प्रतियोगिता में एक दूसरे ?
एमडीयू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्वान की डो वुमन चैंपियनशिप में मंगलवार को एमडीयू की खिलाड़ी छाई रहीं। मंगलवार को हुए कुल छह भारवर्ग के मुकाबले में एमडीयू की खिलाड़ियों ने पांच में स्वर्ण और एक में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यपाल के सलाहकार प्रो. शशिकांत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए करवाई।
विज्ञापन

एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि अंडर-45 किलोग्राम भारवर्ग में एमडीयू की अन्नू ने स्वर्ण पदक, आईजीयू रेवाड़ी की सोनिया ने रजत और सीडीएलयू सिरसा की मनीषा ने कांस्य पदक जीता। अंडर 51 किलोग्राम भारवर्ग में एमडीयू की श्वेता यादव ने स्वर्ण, आईजीयू की नेहा ने रजत और पंजाबी यूनिवर्सिटी की अंकिता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-59 किलोग्राम भारवर्ग में एमडीयू की अंजलि ने स्वर्ण, अवध यूनिवर्सिटी की पूजा यादव ने रजत व सीडीएलयू सिरसा की तमन्ना ने कांस्य पदक जीते। अंडर-63 किलोग्राम भारवर्ग में एमडीयू की खिलाड़ी तमन्ना मान ने स्वर्ण पदक, एमजीयू बीकानेर की रमनदीप कौर ने रजत व आईजीयू रेवाड़ी की मिताली सैनी ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-67 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में पंजाबी यूनिवर्सिटी की शिवानी राजपूत ने स्वर्ण पदक, एमडीयू की नेहा ने रजत पदक व सीडीएलयू की मीनल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-71 किलोग्राम भारवर्ग में एमडीयू की आशा रानी ने स्वर्ण, एमजीयू बीकानेर की कोमल ने रजत व गजरौला यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी मनीषा कुमारी ने कांस्य पदक जीता। डॉ. ढुल ने बताया कि यह प्रतियोगिता आठ जुलाई तक एमडीयू के इंडोर स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed