फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU will run cleanliness program in adopted villages

गोद लिए गांवों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाएगी एमडीयू

Sun, 05 Dec 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
MDU will run cleanliness program in adopted villages
प्रो. रणबीर सिंह गुलिया की अध्यक्षता में शनिवार को गोद लिए हुए पांच गांवों में स्वास्थ्य एवं स्व?
एमडीयू आउटरीच कार्यक्रम के तहत गोद लिए हुए पांच गांवों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर, शिक्षा शिविर, जल एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। एमडीयू आउटरीच कार्यक्रम के निदेशक प्रो. रणबीर सिंह गुलिया की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम निदेशक ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रमों के अलावा गोद लिए गए सभी पांच गांवों में सामाजिक आर्थिक रूपरेखा की आउटरीच कार्यालय की ओर से देखरेख की जाएगी। बैठक में ग्राम बनियानी के सरपंच बंसीलाल व भाली आनंदपुर के सरपंच बलराज खासा शामिल रहे। इस मौके पर यूटीडी के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. आरती व संबद्ध महाविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. जसमेर सिंह, डॉ. नीलमा कुमारी, मीनू रानी, डॉ. मीना मलिक, डॉ. सुमन सिंधु, डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
विद्यार्थियों को लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए किया प्रेरित
एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से छात्रों के लिए फिजिकल मोड में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यहां छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया मालिक ने छात्रों का विवि के मनोविज्ञान विभाग में आने पर स्वागत करते हुए जीवन के महत्व और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। डॉ. बिजेंद्र सिंह व डॉ. शशि रश्मि ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर प्रो. शालिनी सिंह, प्रो. सर्वदीप कोहली, प्रो. अंजलि मलिक, प्रो. दीप्ति हुड्डा उपस्थित रहीं।
-------
पोस्टर मेकिंग में गौरव प्रथम
एमडीयू के यूनिवर्सिटी यूथ रेडक्रॉस की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य विभाग का गौरव प्रथम रहा।

यूथ रेडक्रॉस की प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर डॉ. अंजू धीमान ने बताया कि नॉट आल डिसएबिलिटीज आर विजिबल विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के वाईआरसी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गौरव डागर (वाणिज्य विभाग, मदवि) प्रथम, कीर्ति (विधि विभाग, मदवि) द्वितीय व मधु (वैश्य आर्या कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़) तृतीय रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से संदेश देते हुए दिव्यांग लोगों को बराबरी व समानता का अधिकार देने का संदेश दिया। प्रतियोगिता का समन्वय डॉ. एकता नरवाल ने किया। डॉ. सपना व डॉ. कपिल मल्होत्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed