फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu vocational cource

एमडीयू को फिर लगा झटका, वोकेशनल कोर्स में पिछड़ी

Sun, 02 Aug 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 02 Aug 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) से मिलने वाले प्रोजेक्ट में लगातार पिछड़ रही एमडीयू को एक और बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


चलर इन वोकेशनल प्रोग्राम के कोर्स भी एमडीयू के हाथ से निकल गए। देशभर के 59 कॉलेजों में प्रदेश मेें सिर्फ खरखौदा के कन्या महाविद्यालय को यह कोर्स मिले हैं।


कॉलेजों में बैचलर इन वोकेशनल प्रोग्राम शुरू करने के लिए यूजीसी ने कई माह पहले आवेदन मांगे थे। इसमें देशभर के कॉलेजों ने आवेदन किए थे।

प्रदेश से 15 कॉलेजों में एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने भी वैल्डिंग और ऑटोमोबाइल के लिए आवेदन किया था।

सभी आवेदनों पर यूजीसी की कमेटी ने विचार किया, जिसके बाद अब यह उन कॉलेजों की सूची जारी कर दी गई है, जिन्हें वोकेशनल प्रोग्राम के कोर्स दिए गए हैं। देशभर में 59 कॉलेजों को यह कोर्स दिए गए, जिसमें हरियाणा से सिर्फ खरखौदा के कन्या महाविद्यालय को यह प्रोजेक्ट मिला है, जबकि ए ग्रेड यूनिवर्सिटी एक बार फिर प्रोजेक्ट के मामले में पिछड़ गई। 1 करोड़ 70 लाख के इस प्रोजेक्ट में खरखौदा महाविद्यालय को कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड होटल मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स न्यूट्रेशियन फिजियोथेरेपी की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश के इन कॉलेजों ने किया था आवेदन
1. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एमडीयू
2. डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर
3. गुरु नानक खालसा कॉलेज
4. गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर
5. केवीए डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स करनाल
6. एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज अंबाला
7. महाराजा अग्रसैन महाविद्यालय जगाधरी
8. मनोहर मैमोरियल कॉलेज रतिया फतेहाबाद
9. एसए जैन कॉलेज अंबाला कैंट
10. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
11. सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल
12. सेठ नवरंग राय गर्ल्स कॉलेज कुरुक्षेत्र
13. सनातन धर्म कॉलेज अंबाला कैंट  
14. डीएवी पीजी कॉलेज करनाल

वर्जन
एमडीयू ने दो कोर्सों के लिए आवेदन किया था। इसके लिए यूजीसी ने कुछ कागजात मांगे हैं। एमडीयू को प्रोजेक्ट नहीं मिलने की अभी कोई जानकारी नहीं दी गई।
- प्रो. एसपी खटकड़, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed