फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu vc goerner nominee

एमडीयू वीसी की नियुक्त के लिए राज्यपाल के नॉमनी नियुक्त

Tue, 06 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 06 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में वीसी की नियुक्ति के लिए राज्यपाल व कुलाधिपति प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने नॉमनी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


मनी के तौर पर सर्च कमेटी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को शामिल किया गया है।

एमडीयू में स्थाई वीसी की नियुक्ती के लिए लंबे समय से प्रक्रिया अटकी हुई थी।

जून माह में कार्यकारी परिषद ने पंजाब विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कुलपति प्रो. केएन पाठक और सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली को सर्च कमेटी में शामिल किया गया है, जबकि राज्यपाल व कुलाधिपति प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने नॉमनी नियुक्त नहीं किए थे।

सोमवार को यूनिवर्सिटी में एक पत्र भेजा गया, जिसमें राज्यपाल के नॉमनी के तौर पर सर्च कमेटी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी को नियुक्त करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक विकास यादव को नोडल ऑफिसर बनाया गया। नोडल ऑफिसर की जिम्मेदारी रहेगी कि तीनों पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मीटिंग बुलाई जाए, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में वीसी की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

कोरम पूरा, अब खोज शुरू
बताया जाता है कि वीसी सर्च कमेटी के लिए कोरम पूरा हो गया है। अटकलें लगाई जा रही है कि कमेटी में एक भी सदस्य हरियाणा का नहीं रखा गया है। इसी वजह से यूनिवर्सिटी में चर्चाएं हैं कि इस बार कुलपति भी प्रदेश से बाहर के ही व्यक्ति को बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed