{"_id":"577138c94f1c1b5f1879b03f","slug":"mdu-university-biometric-entrance-exam-examination-education-rohtak-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू प्रवेश परीक्षा में बायोमैट्रिक से होगी एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू प्रवेश परीक्षा में बायोमैट्रिक से होगी एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में सत्र 2016-17 के लिए होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है।
सोमवार को वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक मशीन से अभ्यर्थियों की एंट्री की जाए। परीक्षा के दौरान कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल फोन या फिर कोई इलेक्ट्रानिक सामान अंदर न ले जा सके। निदेशक कंप्यूटर सेंटर जीपी सरोहा ने बताया कि 30 जून को रोल नंबर और 2 जुलाई से विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. सुनीता मल्होत्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, कुलपति सचिव वीपी नांदल, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी और प्रभारी शैक्षणिक शाखा एमएल बतरा आदि मौजूद रहे।