{"_id":"66eb16a5831b6286af0b5777","slug":"mdu-students-took-oath-to-vote-rohtak-news-c-17-roh1020-507207-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ
विज्ञापन
रोहतक। मतदाता लोकतंत्र के ध्वज वाहक हैं। इसलिए प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान जरूर करें। यह कहना है निदेशक जनसंपर्क व एमडीयू स्वीप नोडल अधिकारी सुनित मुखर्जी का। वे बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित मतदाता शपथ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भारतीय चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम हुआ। इसमें निदेशक जनसंपर्क ने राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों को 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होगा। वोटर अपने संवैधानिक अधिकार को समझें और वोट डालने जरूर जाएं। राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों से लोकतंत्र के पर्व का ब्रांड एंबेसडर बनकर घर-परिवार समेत समाज के प्रत्येक मतदाता को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक- डाॅ. ममता नरवाल, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. निशा, पंकज नैन समेत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एमडीयू में योग कक्षा एक से
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय 1 अक्टूबर से योग कक्षाओं का आयोजन करेगा। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स के विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग कक्षाएं 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक टैगोर सभागार में सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित होंगी। योग कक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म की हार्ड कॉपी 26 सितंबर तक छात्र कल्याण कार्यालय में जमा करानी होगी। विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय या छात्र कल्याण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।