फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU started grooming for the convocation, 1217 PhD holders will be honoured

Rohtak News: दीक्षांत समारोह के लिए संवारने लगा एमडीयू, 1217 पीएचडी धारक होंगे सम्मानित

Thu, 21 Dec 2023 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
MDU started grooming for the convocation, 1217 PhD holders will be honoured
रोहतक। एमडीयू में पांच साल बाद 18वां दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को आयोजित होगा। इसे लेकर विवि प्रशासन जोर-शोर से तैयारी में जुटा हुआ है। समारोह में 1217 पीएचडी धारकों को सम्मानित किया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

वीरवार को एमडीयू परिसर में सफाई अभियान जोरों पर रहा। अभियान के तहत रंग पुताई भी की जा रही है। विभागों समेत पूरे कैंपस को सजाया जा रहा है। नए पौधे, गमले लगाए जा रहे हैं। विवि के सामान्य कर्मचारियों से लेकर खुद कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन

फैकल्टी हाउस के सोफे, पर्दे सब बदले
दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति समेत अन्य मेहमानों के स्वागत पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में फैकल्टी हाउस का रूप भी बदला जा रहा है। इसको आकर्षक बनाने के लिए यहां के पर्दे, साेफे सब बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। विवि के पिछले पांच वर्षों के 1217 पीएचडी धारकों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनकी सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed