फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU should help resolve Delhi-NCR's problems through research: Sandhu

शोध से दिल्ली-एनसीआर की समस्याएं हल करने में एमडीयू करे मदद : संधू

Sun, 28 Jun 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
MDU should help resolve Delhi-NCR's problems through research: Sandhu
22-एमडीयू में संवाद सत्र के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू को उनका पोट्रेट भ

विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा, शोध व नवाचार के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर की समस्याओं को हल करने में एमडीयू अहम योगदान दे सकता है। बदलते युग में स्थानीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय समस्याओं के लिए शोध समय की जरूरत है। वे शनिवार को एमडीयू में आयोजित विशेष संवाद में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
उपराज्यपाल ने कहा कि एमडीयू की सहभागिता का दिल्ली-एनसीआर प्रशासन भी स्वागत करेगा। शिक्षण संस्थानों को उद्योगों या कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ मिलकर संयुक्त शोध के लिए आगे आना चाहिए। आने वाले समय में भारतीय शिक्षण संस्थानों की विशिष्ट पहचान ग्लोबल नेटवर्किंग से होगी। देश में एमडीयू की विशेष पहचान है।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने उपराज्यपाल को विवि की प्रगति, उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमडीयू के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में उपलब्धियां हासिल की हैं। कुलपति ने एलुमनी पवन मल्होत्रा की तरफ से पेंसिल से तैयार किया स्केच उपराज्यपाल को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता, स्वास्थ्य विज्ञान विवि रोहतक के रजिस्ट्रार प्रो. रूप सिंह, विवि से डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएसमान, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।

22-एमडीयू में संवाद सत्र के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू को उनका पोट्रेट भ

22-एमडीयू में संवाद सत्र के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू को उनका पोट्रेट भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed