फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU's sports calendar ready after two years of Corona, events from December 1

कोरोना के दो साल बाद एमडीयू का खेल कैलेंडर तैयार, स्पर्धाएं 1 दिसंबर से

Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
MDU's sports calendar ready after two years of Corona, events from December 1
कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद एमडीयू का खेल कैलेंडर तैयार हो गया है। विवि परिसर में एक दिसंबर की सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ से खेलों का आगाज होगा। खेल स्पर्धाओं के सुनियोजित ढंग से आयोजन के लिए बुधवार को विवि खेल बोर्ड की सब कमेटी ने बैठक की। यहां खेल की चयन समिति का गठन किया गया। यह समिति अंतर विवि खेलों के लिए टीमों का चयन करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीयू के खेल निदेशक कार्यालय में खेल बोर्ड की सब कमेटी की बैठक हुई। यहां बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. मोनिका वर्मा व खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल की मौजूदगी में एक दिसंबर से शुरू होने वाली विश्वविद्यालय की खेल स्पर्धाओं पर चर्चा हुई। खेलों के बेहतर व सुनियोजित ढंग से आयोजन के लिए चयन समिति का गठन किया गया। इसमें खेल विशेषज्ञों को विशेष तौर पर शामिल किया गया है। इस व्यवस्था से खेलों में किसी तरह के विवाद की गुंजाइश नहीं रहने का दावा किया जा रहा है। बैठक में बोर्ड सदस्य डॉ. सतीश आहुजा, डॉ. नरेंद्र खत्री, डॉ. अमित छिकारा, डॉ. हरेंद्र सांगवान, डा. सुरजीत नीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, संजय देशवाल, प्रियंका, डीआर महेंद्र सिंह पुनियानी व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेल कैलेंडर को वीसी की अनुमति का इंतजार
विवि खेल बोर्ड ने खेल कैलेंडर तैयार कर दिया है। बोर्ड ने इसे मंजूरी के लिए कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के पास भेजा दिया है। इस वार्षिक खेल कैलेंडर को कुलपति से अनुमति मिलनी है। इस पर जल्द ही मंजूरी की मुहर लगने की उम्मीद है। दिसंबर महीना खेल स्पर्धाओं से भरा रहेगा। विवि परिसर में लगभग हर दिन खेल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय खेल बोर्ड ने इस साल का खेल कैलेंडर तैयार कर लिया है। बोर्ड ने इसे मंजूरी के लिए कुलपति के पास भेजा है। कैलेंडर में एक दिसंबर से खेलों का शुभारंभ किया जाना तय किया गया है। खेलों से जुड़ी तैयारियां कर ली गई हैं।
- डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, खेल निदेशक
राज्यस्तरीय आर्चरी व कॉर्फबॉल स्पर्धा 13 से 15 दिसंबर तक
निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता आयु वर्ग 11 व 14 का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में एक दिसंबर से स्पर्धाएं शुरू होने का दिन निर्धारित किया गया है। रोहतक को विभिन्न खेलों में से आर्चरी व कॉर्फबॉल खेलों की मेजबानी दी गई है। ये खेल स्पर्धाएं 13 से 15 दिसंबर तक होंगी।
निदेशक से खेल स्पर्धाओं के संबंध में पत्र जारी होने के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। यहां आर्चरी व कॉर्फबॉल खेलों की मेजबानी के संबंध में बातचीत कर आयोजन को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए। खेलों के आयोजन व खिलाड़ियों के रहने खाने संबंधी जरूरी व्यवस्था करने के साथ खिलाड़ियों को खेल मैदान तक लाने ले जाने की सुविधा पर जोर दिया गया। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी होने की भी हिदायत दी गई। साथ ही व्यवस्था को बेहतर व सुगम बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया है।
राज्यस्तरीय खेल कैलेंडर में जिले में आर्चरी व कॉर्फबॉल खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। आर्चरी की आयु वर्ग 14 व कॉर्फबॉल आयु वर्ग 11 व 14 लड़के-लड़कियों की स्पर्धाएं 13 से 15 दिसंबर तक होंगी। इन स्पर्धाओं के आयोजन स्थल का फैसला जल्द लिया जाएगा। अधिकारी जल्दी ही इन स्थलों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लेंगे। यही नहीं, इस बार आयु वर्ग 11 में आठ नए खेल जोडे़ गए हैं। इसमें नेटबॉल, कॉर्फबॉल, कुश्ती, खोखो, थ्रोबॉल, टग ऑफ वार, एथलेटिक, कल्चरल कार्यक्रम शामिल हैं।

- अनिल हुड्डा, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल
निदेशालय से आयु वर्ग 11 व 14 की खेल स्पर्धाओं का शेड्यूल जारी हुआ है। जिले को आर्चरी व कॉर्फबॉल खेलों की जिम्मेदारी मिली है। इनकी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के रहने खाने व अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं।
- सुनीता पंवार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed