{"_id":"6889337ab7e1b0b2c5051dd6","slug":"mdu-issues-challan-of-rs-20000-for-dumping-garbage-on-road-rohtak-news-c-17-roh1019-699604-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क पर कूड़ा डालने पर एमडीयू का 20 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क पर कूड़ा डालने पर एमडीयू का 20 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
रोहतक में गोहाना अड्डा पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह की अगुवाई में दुकानदार को अतिक्
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कचरे का निस्तारण न करने पर नगर निगम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का 20 हजार रुपये का चालान किया है। विवि की तरफ से केंद्रीय विद्यालय के सामने वाली सड़क के साथ कचरा फेंका जा रहा था।
निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़ी हिदायत दी गई है। जांच में पता चला कि एमडीयू की तरफ से केंद्रीय विद्यालय के साथ लगती सड़क पर कूड़ा डाला जा रहा है।
नोटिस जारी किया गया कि एमडीयू प्रतिदिन 100 किलोग्राम से ज्यादा कचरा पैदा करने वाले संस्थान में आता है। ऐसे संस्थान को नियमों के तहत खुद कचरे का निस्तारण करना होता है या किसी एजेंसी से निस्तारण करवाना होता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद विवि की तरफ से कचरे का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से नहीं करवाया जा रहा था। इससे पहले निगम सनसिटी व दुकानदारों के चालान काट चुका है।
पशु सड़क पर छोड़ा तो 21 हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना
आयुक्त ने बताया कि कुछ लोग पालतू पशु सड़क पर छोड़ देते हैं। पहली बार में 5 हजार रुपये, दूसरी बार में 11 हजार व तीसरी बार पशु मिला तो 21 हजार रुपये जुर्माना लपाया जाएगा। पशु को भी जब्त किया जाएगा।
गोहाना अड्डे पर लगवाए सीसीटीवी, खुले में कचरा डालते ही कटेगा चालान
निगम के संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को पुराने गोहाना अड्डे पर पहुंची और माता दरवाजा की तरफ से आने वाले रोड से कचरा हटवाया। जांच में पाया गया कि बूस्टर के सामने मुख्य सड़क पर स्थायी अतिक्रमण किया गया है।
इसके चलते लोग सड़क के बीचोबीच कचरा डाल देते हैं, जिसे वाहनों का आवागमन तक प्रभावित होता है। निगम के कार्यकारी अभियंता मंजीत सिंह को हिदायत दी गई कि स्थायी अतिक्रमण हटाकर तय करेंगे कि लोग सड़क के बीच में कचरा न डालें। सीसीटीवी कैमरों से लगातार जांच की जाए कि कौन कचरा फेंकता है। चालान भी किए जाएं।